फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four-year-old innocent died, maternal side expressed fear of poisoning

संदिग्ध परिस्थतियों में चार वर्षीय मासूम बच्ची की मौत

Fri, 02 Sep 2022 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Four-year-old innocent died, maternal side expressed fear of poisoning
कासगंज/ सिढ़पुरा। सिढ़पुरा क्षेत्र के ग्राम सलूपुरा की एक मासूम बच्ची की मौत हो गई। उसके ननिहाल पक्ष के लोगों ने मासूम को जहर देने की आशंका जताई गई है। जिसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने बच्ची का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

नैंसी (4) पुत्री राजकुमार निवासी सलूपुरा सिढ़पुरा के पिता राजकुमार का कहना है कि बृहस्पतिवार की सुबह वह घर के बाहर खेल रही थी। उसी समय उसकी तबियत खराब हो गई। उसे उल्टी आने लगी। उसे एक निजी चिकित्सक के क्लीनिक पर ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर मासूम के मौत की सूचना पर उसके नाना बिहारी लाल एवं ननिहाल के अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। आशंका जताई कि बच्ची को जहर देकर मार डाला गया है। उन्होंने पुलिस से पोस्टमार्टम कराने के लिए लिखित तहरीर दी। नैंसी की मां सत्यवती की मौत लगभग आठ माह पूर्व हो गई थी। उसकी मौत के बाद नैंसी व उसके भाई हनी के सिर से मां का साया उठ गया था। बताया गया कि दो माह पूर्व हनी की मौत हो गई। अब उसकी मौत हो गई है। एक के बाद एक हुई मौत के मामले को लेकर पुलिस ने पूरे मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed