फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   four year old girl died in road accident in mathura

मथुरा: तीन मासूम बहनों को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, एक की मौत, दो की हालत गंभीर

Mon, 02 Nov 2020 10:47 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 02 Nov 2020 10:47 AM IST
विज्ञापन
four year old girl died in road accident in mathura
सांकेतिक तस्वीर

सोमवार की सुबह मथुरा के राया क्षेत्र के नीमगांव में सुबह बेकाबू ट्रैक्टर ने शौच कर लौट रहीं तीन सगी बहनों को रौंद दिया। हादसे में एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, दो गंभीर रूप से घायल हो गईं।

विज्ञापन


ट्रैक्टर का संतुलन इस कदर बिगड़ा कि वह तीनों बहनों को रौंदने के बाद बिजली का खंभा तोड़ता हुआ गड्ढे में जा घुसा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल बालिकाओं को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया। घटना की रिपोर्ट थाना राया में दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन


नीमगांव थाना राया निवासी जगदीश की पुत्री भूमि (8), डौली (3), बिंदू (4) सोमवार सुबह शौच के लिए गांव से बाहर गईं थीं। सुबह सात बजे वे लौट कर घर आ रही थीं। तभी नीमगांव-गोरई मार्ग पर ट्रैक्टर चालक ने तीनों को रौंद दिया। ट्रैक्टर का सतुंलन इस कदर बिगड़ा कि वह बिजली का को तोड़ता हुआ सड़क की साइड में बने गड्ढे में जा घुसा। टक्कर लगने से घायल बिंदू (4) ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

डौली व भूमि गंभीर रूप से घायल हो गई। चालक मौके पर ट्रैक्टर छोड़ कर भाग गया। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक सूरजप्रकाश शर्मा मयफोर्स के मौके पर पहुंचे। घायल बालिकाओं को उपचार के लिए चिकित्सालय भेज दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के संबंध में चाचा कृष्णकुमार ने थाना राया में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

एक हाथ से विकलांग और दूसरे में था मोबाइल
घटनास्थल पर ग्रामीणों ने बताया कि ट्रैक्टर चालक योगेंद्र कुमार गांव का निवासी है। वह एक हाथ से विकलांग है। सुबह जब वह ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर जा रहा था तो वह एक हाथ से ट्रैक्टर की स्टेयरिंग पकड़े था। उसी हाथ में मोबाइल लगा था। किसी से बातें करता जा रहा था। अचानक ध्यान हट गया और ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया। 

बिजली आ रही होती तो होता बड़ा हादसा
जिस समय हादसा हुआ उस समय बिजली नहीं आ रही थी, नहीं तो हादसा बड़ा हो सकता था। जब ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ा तो वह सड़क पर लहराने लगा और बिजली का खंभा तोड़ता हुआ निकल गया। खंभा टूटने के कारण तार सड़क पर बिछ गए।

पिता कर्नाटक में करता है काम
सोमवार की सुबह गरीब परिवार पर कहर टूट पड़ा। एक साथ तीनों बेटी हादसे की चपेट में आ गईं। एक की मौके पर ही मौत हो गयी। पिता जगदीश कर्नाटक में है और वह वहां मजदूरी करता है। बताया कि वह कर्नाटक में टैंट के सामान की सिलाई करता है। 

हादसे से बच गई भावना
सोमवार की सुबह जब तीनों बहन डौली, भूमि, बिंदू शौच को जा रही थी, उस समय बड़ी बहन भावना जाग गई और उनके साथ चल दी, मगर वह सो कर जागी थी, इससे कुछ दूर जाकर लौट आई। जगदीश के चार पुत्रियां ही हैं, वह इन्हीं को सब कुछ मानता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed