{"_id":"5c45aa8abdec22108404b5c6","slug":"four-year-old-child-dies-due-to-falling-into-toilet-tank-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शौचालय के टैंक में गिरने से चार वर्षीय बच्चे की मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय के टैंक में गिरने से चार वर्षीय बच्चे की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Mon, 21 Jan 2019 04:48 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 21 Jan 2019 04:48 PM IST
विज्ञापन
चार वर्षीय वंश का फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र में चार वर्षीय बच्चे की शौचालय के टैंक में गिरने से मौत हो गई। मासूम बच्चा अपनी ननिहाल में रह रहा था। जानकारी होने के बाद उसके परिवार में कोहराम मच गया।
कस्बा खैरगढ़ के बड़े मंदिर के पास निवासी पवन कुमार यादव की ससुराल थाना दक्षिण के नगला पचिया निवासी राजपाल यादव के यहां है। पवन यादव का बेटा वंश पिछले काफी दिनों से ननिहाल में रह रहा था।
परिजनों की मानें तो सोमवार को सुबह वो खेलते-खेलते हुए घर से बाहर की ओर निकल गया। काफी देर तक वंश दिखाई नहीं दिया तो उसकी खोजबीन की गई। परिजनों ने देखा कि घर के सामने बन रहे शौचालय के टैंक में पड़़ा हुआ था।

रोते बिलखते मृतक बच्चे के परिजन
टैंक में पानी भरा हुआ था। परिजन तत्काल बच्चे को निकालकर डॉक्टर के पास ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। बच्चे के शव को परिजन उसके घर कस्बा खैरगढ़ ले गए।
बताते हैं कि पवन उर्फ शिवा दिल्ली में हलवाई का काम करता है। वह घर पर नहीं था। परिजन पवन के घर आने का इंतजार कर रहे थे।
बताते हैं कि पवन उर्फ शिवा दिल्ली में हलवाई का काम करता है। वह घर पर नहीं था। परिजन पवन के घर आने का इंतजार कर रहे थे।