फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four workers buried in a 15 feet deep pit one died in Agra

आगरा: 15 फीट गहरे गड्ढे में मिट्टी की ढाय गिरने से चार कर्मचारी दबे, एक की मौत

Tue, 01 Feb 2022 10:21 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 01 Feb 2022 10:21 PM IST
सार

फतेहाबाद मार्ग पर गंगाजल की पाइप डालने के दौरान कटी मोबाइल नेटवर्क प्रदाता कंपनी की केबल सही करते समय हादसा  हो गया। इसमें एक कर्मचारी की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Four workers buried in a 15 feet deep pit one died in Agra
इसी गड्ढे में हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के फतेहाबाद मार्ग पर मंगलवार को गंगाजल की पाइप लाइन डालने के लिए खोदे गड्ढे में मोबाइल नेटवर्क कंपनी की केबल जोड़ते समय हादसा हो गया। मिट्टी की ढाय गिरने से चार कर्मचारी दब गए। लोगों ने मिट्टी हटाकर सभी को बाहर निकाला, जिनमें से एक कर्मचारी की मौत हो गई।

विज्ञापन

फतेहाबाद मार्ग पर ताज व्यू तिराहे के पास अग्रसेन चौक पर गंगाजल की पाइप लाइन डालने का कार्य चल रहा है। इसके लिए दस से 15 फीट तक खुदाई की जा रही है। थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र कुमार ने बताया कि खोदाई के दौरान एक मोबाइल नेटवर्क प्रदाता कंपनी की भूमिगत केबल कट गई। मंगलवार दोपहर को कंपनी के कर्मचारी केबल जोड़ने आए थे।
विज्ञापन

ये लोग कर रहे थे काम 
शाम तकरीबन पांच बजे सैंया के गांव सिकंदपुर निवासी मदनलाल (35), गांव धौर्रा निवासी श्याम एवं आकाश, ललितपुर निवासी जगत काम कर रहे थे। अचानक मिट्टी की ढाय गिर पड़ी। इसमें मदनलाल उल्टा गिर गए। उनके ऊपर मिट्टी गिरी। वहीं अन्य मजदूर साइड में दब गए। शोरशराबा होने पर लोग जुट गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल पर जेसीबी थी। मगर, चालक भाग गया। लोगों ने फांवडे़ से मिट्टी को निकाला। इसमें तकरीबन आधा घंटा लगा। मदन को सबसे आखिर में निकाला गया। इसके बाद एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी भेजा गया, जहां मदन को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी पर परिजन आ गए।

नहीं थे सुरक्षा के इंतजार 
थाना प्रभारी का कहना था कि मिट्टी को शटरिंग लगाकर रोक लगानी चाहिए। मगर, घटनास्थल पर ऐसा नहीं था। इस वजह से मिटटी की ढाय गिरी। परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर देते हैं तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed