{"_id":"637722abc6307b57303bb8d6","slug":"four-women-cricketers-including-deepti-sharma-poonam-yadav-will-play-in-bcci-challenger-trophy","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: हारे कोई भी पर जीतेंगी बेटियां ही, चैलेंजर ट्रॉफी में खेलेंगी ताजनगरी की चार महिला क्रिकेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: हारे कोई भी पर जीतेंगी बेटियां ही, चैलेंजर ट्रॉफी में खेलेंगी ताजनगरी की चार महिला क्रिकेटर
Fri, 18 Nov 2022 11:49 AM IST
मुकेश कुमार
सिद्धार्थ चतुर्वेदी, संवाद न्यूज एजेंसी आगरा
सिद्धार्थ चतुर्वेदी, संवाद न्यूज एजेंसी आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 18 Nov 2022 11:49 AM IST
सार
महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी में इंडिया ए की कप्तानी पूनम यादव और इंडिया बी की कमान ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा संभालेंगी। टीम इंडिया सी से क्रिकेटर राशि कनौजिया और अंजली सिंह भी खेलेंगी।
विज्ञापन
क्रिकेटर दीप्ति शर्मा और पूनम शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी इस बार ताजनगरी के क्रिकेट प्रेमियों के लिए खास होने जा रही है। खेल प्रेमियों का मानना है कि हारे चाहे कोई भी टीम लेकिन जीतेंगी, हमारे शहर की बेटियां हीं।
विज्ञापन
क्रिकेट कोच मनोज कुशवाह ने बताया कि चैलेंजर ट्रॉफी में खेलने वाली चार टीमों में से तीन टीमों में ताजनगरी की क्रिकेटर बेटियां प्रतिभाग कर रही हैं। इनमें इंडिया ए की कप्तानी पूनम यादव, इंडिया बी की कप्तानी दीप्ति शर्मा करेंगी। इसके अलावा इंडिया सी टीम में क्रिकेटर राशि कनौजिया और अंजली सिंह रहेंगी, इसलिए यह माना जा रहा है कि इंडिया डी की टीम अगर कहीं कमजोर पड़ती है, तो जश्न पक्का है।
विज्ञापन
क्रिकेटर अंजली सिंह, सदस्य इंडिया सी राशि कन्नौजिया, सदस्य इंडिया सी
विज्ञापन
क्या बोलीं क्रिकेटर बेटियां
- कप्तान के रूप में अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करूंगी - पूनम यादव
- प्रतियोगिता के दौरान परिस्थितियां देखकर लूंगी फैसला - दीप्ति शर्मा
- इस मौके को हर कीमत पर भुनाना चाहूंगी - राशि कनौजिया
- करियर का महत्वपूर्ण मैच खेलने को बेताब हूं - अंजली सिंह
डीसीएए के अध्यक्ष सुनील जोशान
- फोटो : अमर उजाला
आईपीएल से पहले महत्वपूर्ण लीग
डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ आगरा (डीसीएए) के अध्यक्ष सुनील जोशान का कहना है कि महिला आईपीएल से पहले यह लीग काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। घरेलू क्रिकेट में इसका ऊंचा कद है, इसलिए इस बार बेटियां का एक बार फिर शानदार प्रदर्शन देखने को मिलेगा।