फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four tourists injured in e-rickshaw collision in East Gate of Taj Mahal

ताज के पूर्वी गेट पर ई रिक्शा ने पर्यटकों को टक्कर मारी, चार घायल

Sun, 23 Sep 2018 10:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sun, 23 Sep 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
Four tourists injured in e-rickshaw collision in East Gate of Taj Mahal
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला

आगरा में ताजमहल के 300 मीटर के प्रतिबंधित क्षेत्र में ई-रिक्शा बेलगाम होकर दौड़ रहे हैं। रविवार को बेकाबू ई रिक्शा ने कई पर्यटकों को चपेट में ले लिया। इसमें चार पर्यटकों को चोटें आईं। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया। ताजमहल में शिल्पग्राम, पूर्वी गेट की पार्किंग से लेकर पूर्वी गेट तक सैकड़ों ई रिक्शा संचालित हैं। 

विज्ञापन


पर्यटन पुलिस और ताज सुरक्षा पुलिस की मिलीभगत से 200 से अधिक ई रिक्शा ताजमहल के यलो जोन में धमाचौकड़ी मचा रहे हैं। रविवार की दोपहर को
एक ई रिक्शा शिल्पग्राम की ओर से पर्यटकों को लेकर आ रहा था। इसके ब्रेक फेल हो गए। 

अनियंत्रित ई रिक्शा कई पर्यटकों में टक्कर मारता हुआ खंभे से जा टकराया। इससे पूर्वी गेट के नजदीक भगदड़ मच गई। चार पर्यटकों को चोटें भी आईं। ताज सुरक्षा पुलिस ने रिक्शा चालक को हिरासत में ले लिया। आसपास के लोगों का कहना है कि यलो जोन में दौड़ने वाले ई रिक्शा पर कोई रोकटोक नहीं है। इलाके में सैकड़ों रिक्शा दौड़ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed