फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four teenagers were buried when they went to collect mud for plastering the house death of one

Agra: घर की लिपाई के लिए लेने गए मिट्टी, ढाय गिरने से चार किशोर दबे; एक की मौत

Tue, 08 Oct 2024 03:04 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 08 Oct 2024 03:04 PM IST
सार

आगरा के खेरागढ़ थाना क्षेत्र के गांव के रहने वाले चार किशोर मिट्टी के गड्ढे से घर की लिपाई करने के लिए पोता मिट्टी निकालने के लिए गए थे। मिट्टी खोदने के दौरान अचानक से उन चारों के ऊपर मिट्टी की ढाय गिर गई, जिसमें चारों दब गए। तीन को बाहर निकाल लिया गया, लेकिन एक की मौत हो गई। 
 

विज्ञापन
Four teenagers were buried when they went to collect mud for plastering the house death of one
मिट्टी

विस्तार

आगरा के खेरागढ़ थाना क्षेत्र के गांव में घर को लेपन के लिए मिट्टी खोदने के दौरान ढाह गिरने से चार किशोर मिट्टी में दब गए जिसमें एक किशोर की मौत हो गई।
विज्ञापन


सोमवार दोपहर करीब तीन बजे नगला पहाड़ी निवासी सुधाकर पुत्र राधेश्याम कुशवाह उम्र करीब 20 वर्ष अपने कच्चे घर को मिट्टी से लेपन के लिए गांव के ही तीन से चार बच्चों के साथ गांव के नजदीक से मिट्टी लेने गया था। मिट्टी बोरी में भरते समय अचानक से मिट्टी की ढाह गिर गई, जिसके नीचे दब गए। कुछ किशोर तो मिट्टी के मलबे में से निकल गए, लेकिन सुधाकर मिट्टी में दबा रह गया। साथ गए बच्चों ने शोर मचाया और दौड़ते हुए गांव आकर परिजनों को सूचना दी। 
विज्ञापन


शोर सुन आस पास खेतों में काम कर रहे लोग दौड़ते हुए पहुंचे और फावड़ों से मिट्टी हटाना शुरू कर दी। किशोर सुधाकर को मिट्टी में से बाहर निकाल लिया गया। परिजन उपचार के लिए आगरा निजी अस्पताल में ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित दिया। परिजन शव को घर ले आए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed