{"_id":"6127c9f18ebc3eb34c7e40dd","slug":"four-teachers-suspended-salary-of-three-stopped-kasganj-news-agr505204781","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई-चार शिक्षक शिक्षिकाएं निलंबित, तीन का रोका गया वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्रवाई-चार शिक्षक शिक्षिकाएं निलंबित, तीन का रोका गया वेतन
विज्ञापन
कासगंज। बेसिक शिक्षा विभाग के अधीन कक्षा 6 से 8 तक स्कूल खुलने के बाद अफसर बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए प्रयासरत हैं। बीएसए प्रतिदिन निरीक्षण कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को किए गए निरीक्षण के दौरान 2 विद्यालय बंद मिले। इनमें 4 शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है जबकि 3 शिक्षकों का वेतन रोका गया है। इस कार्रवाई से बेसिक शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
बीएसए राजीव यादव सोरों विकासखंड क्षेत्र में निरीक्षण के लिए निकले। उन्होंने बदनपुर के जूनियर स्कूल का निरीक्षण करना चाहा, लेकिन यह विद्यालय बंद मिला। यहां तैनात प्रधानाध्यापिका सरोज और सहायक अध्यापिका प्रतीक्षा को बीएसए ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया, जबकि एक शिक्षा मित्र का मानदेय रोक दिया है। इसके बाद बीएसए गांव गोयती के स्कूल पहुंचे। यहां भी विद्यालय बंद मिला। यहां नवनी बंसल और अभिषेक को बीएसए ने लापरवाह मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है, जबकि इसी विद्यालय पर तैनात तीन का वेतन रोक दिया है। बीएसए द्वारा की गई इस कार्रवाई से पूरे शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। इधर बीएसए ने जिले भर के शिक्षकों को निर्देश दिए हैं कि कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए व्यवस्थाएं दुरस्त रखी जाए। कहीं भी गंदगी नहीं मिलनी चाहिए। यदि कहीं कोई समस्या है तो बताएं। उसका समाधान होगा, लेकिन विभागीय कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
- लापरवाह पाए गए चार शिक्षकों को निलंबित किया जा चुका है, जबकि तीन का वेतन रोका गया है। सभी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। संतोषजनक जवाब मिलने पर अग्रिम कार्रवाई होगी। यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है तो और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी- राजीव यादव, बीएसए।