फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four suspects involved in copper theft were arrested in an encounter; one sustained a gunshot wound to the leg.

Agra News: तांबा चोरी के चार आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

Tue, 06 Jan 2026 02:53 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Four suspects involved in copper theft were arrested in an encounter; one sustained a gunshot wound to the leg.
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
आगरा। थाना सिकंदरा पुलिस ने रुनकता स्थित फैक्टरी से लाखों की कीमत का तांबा चोरी के 4 आरोपी सोमवार रात को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिए। उनसे चोरी किया गया 90 किलो तांबा भी बरामद कर लिया।
विज्ञापन

डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि 4 जनवरी की रात को रुनकता स्थित एक तांंबे की फैक्टरी में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। चोरों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम लगी थी। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी चेक किए गए। इसके बाद पुलिस को सुराग मिले।
विज्ञापन

सोमवार रात को सूचना मिली कि फैक्टरी में चोरी के आरोपी गांव अटूस स्थित अंसल कॉलोनी के पास खड़े हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी फायरिंग करने लगे।इसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। इसमें एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। माैके से चार आरोपी पकड़ लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल को एसएन मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया। वहीं आरोपियों से एक तमंचा, दो कारतूस, चोरी हुआ 90 किलोग्राम तांबा बरामद कर लिया गया। घायल आरोपी केके नगर, सिकंदरा निवासी दीपक उर्फ दीपू उर्फ झारखंडी है। वहीं अन्य तीन आरोपी गौरव उर्फ अर्जुन, अमित और कन्हैया हैं। दीपक पर 40 से अधिक, अर्जुन पर 12 से अधिक प्राथमिकी दर्ज हैं। आरोपी चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed