{"_id":"5bfd4214bdec22415b09600a","slug":"four-students-fall-sick-after-rubella-vaccination-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रूबेला टीकाकरण के बाद स्कूली बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्वास्थ्य महकमे मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूबेला टीकाकरण के बाद स्कूली बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्वास्थ्य महकमे मचा हड़कंप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Tue, 27 Nov 2018 06:39 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती बीमार बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद में खसरा और रूबेला टीकाकरण के बाद चार स्कूली बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम बच्चों को सरकारी ट्रामा सेंटर लाई। उन्हें तुरंत उपचार दिया गया। बच्चों की हालत सुधरने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। टीका लगने के बाद चार बच्चे बीमार होने से अन्य छात्र-छात्राएं एवं स्कूल के शिक्षक भी घबरा गए।
मंगलवार को एएनएम की टीम मक्खनपुर में परशुराम स्मृति विद्यालय में रूबेला एवं खसरा का टीका लगाने स्कूल में पहुंची थी। टीम ने करीब 25 बच्चों के टीका लगा दिया था। इसमें कक्षा पांचवीं के यश यादव पुत्र अजय यादव निवासी नगला भावसिंह को उल्टी होने लगी। विद्यालय के शिक्षक एवं कक्षा में मौजूद लोग घबरा गए।
टीकाकरण के दौरान अन्य तीन छात्राओं ने भी चक्कर एवं पेट दर्द की शिकायत की। एएनएम द्वारा चिकित्सीय टीम को सूचना दी। तुरंत ही कक्षा पांचवी की छात्रा आकांक्षा पुत्री सत्यवीर सिंह निवासी नगला भाव सिंह, ख्याति पुत्र राकेश बाबू निवासी स्टेशन रोड़ मक्खनपुर, खुशबू पुत्री मदनपाल निवासी स्टेशन रोड मक्खनपुर को सरकारी ट्रामा सेंटर लाया गया।

स्कूल पहुंचे स्वास्थ्य विभाग के अफसर
यहां बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आरए शर्मा ने तुरंत उपचार देना शुरू किया। बच्चों की हालत बिगड़ने की खबर से अभिभावक भी सरकारी ट्रामा सेंटर में पहुंच गए। वहीं विद्यालय में सीएमओ डॉ. एसके दीक्षित एवं एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार, डॉ. प्रताप सिंह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने टीकाकरण कराने वाले अन्य छात्र छात्राओं का हाल जाना।
सीएमओ डॉ एसके दीक्षित ने बताया कि एक छात्र यश यादव को पहले से ही बुखार था। उसे इंजेक्शन लगने के बाद उल्टी हो गई थी। अन्य बच्चों से पूछा कि और किसी को दिक्कत तो नहीं है। तीन अन्य बच्चों ने भी अपनी तबियत खराब बता दी।
हमने मौके पर खुद निरीक्षण किया। बाल रोग विशेषज्ञ से भी जानकारी हासिल की। वैक्सीन से बच्चे बीमार नहीं पड़े हैं। उस विद्यालय में कई बच्चों को वैक्सीन लगाई गई है। मगर अन्य क्लासों के बच्चों ने कोई शिकायत नहीं की।
बाल रोग विशेषज्ञ के डॉ आरए शर्मा ने कहा कि चार स्कूली बच्चे ट्रामा सेंटर में आए थे। उनकी जांच की तो बुखार, खांसी, जुकाम था। रुबेला वैक्सीन से बच्चों को कोई समस्या नहीं थी। बच्चे वैक्सीन लगने से घबरा गए थे। हमने इलाज कर दिया। अब बच्चों को कोई दिक्कत नहीं हैं।