{"_id":"6b0a88a3cd2cf3c02d0928f8","slug":"four-speed-interceptors-six-enforcement-teams-yet-overspeeding-continues-on-agra-highways-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजब: जिससे नापनी थी वाहनों की रफ्तार, उसी में दौड़ रहे साहब; हाईवे पर ओवरस्पीडिंग बेखौफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजब: जिससे नापनी थी वाहनों की रफ्तार, उसी में दौड़ रहे साहब; हाईवे पर ओवरस्पीडिंग बेखौफ
Sat, 28 Nov 2026 01:24 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 28 Nov 2026 01:24 PM IST
सार
आगरा में तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए परिवहन विभाग के पास चार इंटरसेप्टर और छह प्रवर्तन टीमें हैं, लेकिन हाईवे पर ओवरस्पीडिंग जारी है। विभाग ने जनवरी से 26 नवंबर तक 10,952 चालान कर करीब 1.10 करोड़ रुपये जुर्माना वसूलने का दावा किया है।
विज्ञापन
इंटरसेप्टर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
शहर की सड़कों पर वाहन बेलगाम रफ्तार से दौड़ रहे हैं। छोटे हों या बड़े, निर्धारित गति सीमा का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है, लेकिन निगरानी के नाम पर संभागीय परिवहन विभाग की सक्रियता नजर नहीं आ रही। ओवरस्पीडिंग रोकने के लिए विभाग के पास चार इंटरसेप्टर गाड़ियां हैं, जिनमें स्पीड गन लगी हैं। इनका काम वाहनों की रफ्तार मापकर नियम तोड़ने वालों के चालान करना है, लेकिन इनका इस्तेमाल किस तरह और कितनी नियमितता से हो रहा है।
इस पर सवाल खड़े हो रहे हैं। जिम्मेदार अधिकारी एक-दूसरे के पाले में गेंद डाल रहे हैं। इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। तेज रफ्तार वाहनों के बीच लोग हर दिन हादसों के खतरे के साये में सफर करने को मजबूर हैं।
इंटरसेप्टर में अधिकारी और प्रवर्तन टीम ड्यूटी के लिए सवार हो सकते हैं। यह केवल गति मापने की मशीन नहीं, बल्कि यातायात नियमों के उल्लंघन की निगरानी करने वाला विशेष प्रवर्तन वाहन है। हालांकि, इसका मूल उद्देश्य सड़क पर नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई करना है, लेकिन हाईवे पर इनकी निगरानी दिखाई नहीं दे रही है। सवाल यह है कि जब चार इंटरसेप्टर और प्रवर्तन टीमें मौजूद हैं तो हाईवे पर बेलगाम रफ्तार पर प्रभावी अंकुश क्यों नहीं लग पा रहा है। एआरटीओ प्रवर्तन अजय गुप्ता दावा है कि जनवरी से 26 नवंबर तक चारों इंटरसेप्टर से 10952 चालान किए गए और 1.10 करोड़ 19 हजार रुपये जुर्माना वसूला
विज्ञापन
गया।
आरटीओ संजय तिवारी ने बताया कि ओवरस्पीडिंग करने वाले वाहनों के खिलाफ टीमें कार्रवाई करती हैं। सड़क की डिजाइन के हिसाब से वाहनों की रफ्तार निर्धारित की जाती है। शहर में रफ्तार को नियंत्रित करने का काम ट्रैफिक पुलिस का है। प्रवर्तन की टीमें चेकिंग कर कार्रवाई करती हैं।
एआरटीओ प्रशासन विनय कुमार ने बताया कि ओवरस्पीडिंग पर निगरानी रखी जाती है। हाईवे पर निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाना जरूरी है। स्थानीय स्तर पर गति सीमा तय करने का अधिकार पुलिस अधिकारियों और पुलिस कमिश्नर के पास है। उन्होंने बताया कि कोहरे में ज्यादातर हादसे ओवरस्पीड के कारण होते
हैं। इसकी लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। प्रवर्तन की छह टीमें लगी हैं। वे ओवरस्पीड वाहनों का चालान कर रही हैं। इसमें छोटे से लेकर बड़े वाहन भी शामिल हैं।
ओवरस्पीडिंग पर ये है कार्रवाई का प्रावधान
मोटर वाहन अधिनियम की धारा 112 में निर्धारित गति सीमा का प्रावधान है। इसका उल्लंघन करने पर धारा 183 के तहत कार्रवाई होती है। हल्के मोटर वाहन पर पहली बार दो हजार रुपये जुर्माना है। दूसरी या उसके बाद की बार उल्लंघन पर चालक का ड्राइविंग लाइसेंस जब्त कर निलंबित किया जा सकता है।