{"_id":"60dff7fdfa0cab50b530199f","slug":"four-person-injured-in-two-car-collision-on-yamuna-expressway-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा: टकराने के बाद पलटीं दो कारें, एक व्यक्ति की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा: टकराने के बाद पलटीं दो कारें, एक व्यक्ति की मौत, पांच घायल
Sat, 03 Jul 2021 11:09 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 03 Jul 2021 11:09 AM IST
सार
दुर्घटनाग्रस्त दोनों गाड़ियों में एक टैक्सी है, जबकि दूसरी निजी कार है। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं।
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे पर दुर्घटनाग्रस्त हुईं दो कारें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा जिले के नौहझील क्षेत्र में शनिवार की सुबह यमुना एक्सप्रेसवे पर आगरा से नोएडा की ओर जा रहीं दो कार आपस में टकराने के बाद पलट गईं। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
यमुना एक्सप्रेसवे पर स्विफ्ट डिजायर व टाटा हैरियर कार आगरा से नोएडा की ओर जा रही थीं। माइल स्टोन 73 के निकट ओवरटेक के दौरान दोनों आपस में टकरा कर पलट गईं। इससे अक्षय कुमार, दिनेश कुमार व चंद्रशेखर निवासी पानीपत हरियाणा, अशोक यादव निवासी केके नगर आगरा, सिविन निवासी त्रिवेंद्रम केरल व कुशलपाल निवासी उमाकुंज कॉलोनी आगरा घायल हो गए।
पुलिस और एक्सप्रेस वे कर्मी मौके पर पहुंचे और घायल दिनेश व चंद्रशेखर को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेज दिया। जहां उपचार के दौरान दिनेश (28) निवासी पानीपत हरियाणा की मौत हो गई।