फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   four person dead in road accident after car collides with truck in mathura

मथुरा में भीषण हादसा: ट्रक में पीछे से घुसी वैन, तीन भाई-बहनों समेत चार की मौत

Sat, 20 Feb 2021 10:19 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 20 Feb 2021 10:19 AM IST
विज्ञापन
four person dead in road accident after car collides with truck in mathura
मथुरा: कार से उड़ गए परखच्चे - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में शनिवार तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया। थाना राया क्षेत्र में मथुरा-अलीगढ़ मार्ग पर कोयल रेलवे फाटक के पास ट्रक में पीछे से कार घुस गई। हादसे में वैन सवार तीन सगे बहन-भाइयों समेत चार की मौत हो गई, जबकि दंपती समेत चार घायल हो गए। 

विज्ञापन


कार चालक की हालत चिंताजनक बनी हुई है। राया पुलिस ने वैन को काटकर शव निकाले। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि चालक को झपकी और तेज रफ्तार हादसे का कारण बनी। यह परिवार बदायूं से राजस्थान के मेहंदीपुर बालाजी दर्शन के लिए जा रहा था।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्युत निगम में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी प्रभाकर शर्मा (45) पुत्र जहरी लाल शर्मा निवासी सम्राट अशोक नगर, सिविल लाइंस, बदायूं परिवार के साथ शुक्रवार की रात ओमनी वैन में सवार होकर मेहंदीपुर बालाजी दर्शन के लिए निकले थे। 

वैन काटकर लोगों को बाहर निकाला 
शनिवार की तड़के करीब साढ़े तीन बजे मथुरा-अलीगढ़ मार्ग पर राया के कोयल रेलवे फाटक के पास पहुंचे, तभी वैन आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। वैन सवारों में चीख-पुकार मच गई। राहगीरों की सूचना पर थाना राया कोतवाल शिवप्रताप सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच गए। फंसे लोगों को वैन काटकर बाहर निकाला। 

मौके पर प्रभाकर शर्मा की पुत्री सिमरन (20), काजल शर्मा (14) व पुत्र रोहित शर्मा (18) और सिमरन का मंगेतर मनीष (22) पुत्र सत्यपाल सिंह निवासी गांव रिठौरा, बरेली की मौत हो गई, जबकि प्रभाकर शर्मा, उनकी पत्नी नीलम (41), बेटी मुस्कान (16) और वैन चालक अमरपाल (42) पुत्र वासुदेव घायल हो गया। 

पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया, जबकि चालक हादसे के बाद फरार है। एसपी देहात श्रीशचंद ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed