चिकन पॉक्स: एक ही परिवार के चार लोग बीमार, स्वास्थ्य विभाग की टीम कर रही निगरानी
एटा में एक ही परिवार के चार लोगों को चिकन पॉक्स हो गया। पति-पत्नी सहति बेटा-बेटी भी चपेट में आ गए। करीब 15 दिन से बुखार और शरीर पर दाने निकलने की समस्या से जूझ रहे हैं। सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम पीड़ितों के घर पहुंची। जांच करके उन्हें दवा दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा में एक ही परिवार के चार लोग चिकन पॉक्स की चपेट में आ गए। सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम सोमवार को कस्बा पहुंची। टीम ने मरीजों की जांच करके दवा दी। साथ ही परिवार के अन्य लोगों का भी परीक्षण किया। उन्हें सावधानी बरतने की सलाह दी।
मामला सकीट थाना क्षेत्र के कायस्थान मोहल्ला का है। यहां के रहने वाले सुनील (25) उसकी पत्नी सीता (22), पुत्र शगुन (3) को 15 दिनों से बुखार आ रहा है। साथ ही चेहरे और बदन पर दाने निकल आए हैं। सुनील की बेटी उन्नति (6) को भी यही समस्या हुई थी। लेकिन, वह एक हफ्ते में ठीक हो गई। हालांकि उसके चेहरे व शरीर पर निशान रह गए हैं। जानकारी होने पर सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम इनके घर पहुंची।
आयोजित किए जाएंगे शिविर
टीम प्रभारी प्रशांत कुमार के साथ भगवान सिंह और सौरभ कुमार मौजूद रहे। प्रशांत ने बताया कि एक ही परिवार के चार लोग चिकन पॉक्स की समस्या से ग्रस्त हैं। पीड़ितों की जांच के बाद दवाएं दी गई हैं। आसपास कोई अन्य मरीज नहीं मिला है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. गौरव यादव ने बताया कि लोगों से घर व आसपास सफाई रखने को कहा गया है। मोहल्ले में लगातार निगरानी की जा रही है। समय-समय पर शिविर भी आयोजित किए जाएंगे।