फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   four people injured due to EWS quarter balcony fell in agra

Agra: शहीदनगर में ईडब्लूएस क्वार्टर का छज्जा गिरा, चपेट में आने से दुकानदार समेत चार घायल

Thu, 17 Nov 2022 01:40 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 17 Nov 2022 01:40 PM IST
सार

आगरा के शहीदनगर में गुरुवार की सुबह हादसा हो गया। यहां ईडब्लूएस क्वार्टर का जर्जर छज्जा गिर गया, जिसकी चपेट में आने से चार लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन
four people injured due to EWS quarter balcony fell in agra
घटनास्थल पर पड़ा मलबा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना सदर क्षेत्र के शहीदनगर में गुरुवार की सुबह ईडब्लूएस क्वार्टर का जर्जर छज्जा गिर गया। छज्जे के ऊपर खड़ा राजा नाम का युवक नीचे गिर पड़ा। नीचे खड़े दुकानदार, उसका पुत्र और एक ग्राहक भी घायल हो गया। जिसमें से एक के सिर में चोट लगने से हालात गंभीर है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

विज्ञापन


शहीद नगर में बबलू की बिरयानी की दुकान है। गुरुवार की सुबह वह और उसका पुत्र दुकान पर बैठे थे। पक्की सराय निवासी युवक कामरान पुत्र सलाउद्दीन बिरयानी खा रहा था। तभी मकान का जर्जर छज्जा भरभरा कर नीचे गिर गया। 
विज्ञापन


उसके ऊपर खड़ा युवक राजा भी छज्जे के साथ नीचे आ गिरा। छज्जा गिरने से बबलू, उसका पुत्र, किरायेदार राजा, ग्राहक कामरान घायल हो गए। जिसमें कामरान के सिर में चोट से लगने उसकी हालत गंभीर है। सूचना पर शहीद चौकी पुलिस पहुंच गई। घायलों को पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed