{"_id":"6375ec6a8d9b2d66f104ea7f","slug":"four-people-injured-due-to-ews-quarter-balcony-fell-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: शहीदनगर में ईडब्लूएस क्वार्टर का छज्जा गिरा, चपेट में आने से दुकानदार समेत चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: शहीदनगर में ईडब्लूएस क्वार्टर का छज्जा गिरा, चपेट में आने से दुकानदार समेत चार घायल
Thu, 17 Nov 2022 01:40 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 17 Nov 2022 01:40 PM IST
सार
आगरा के शहीदनगर में गुरुवार की सुबह हादसा हो गया। यहां ईडब्लूएस क्वार्टर का जर्जर छज्जा गिर गया, जिसकी चपेट में आने से चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पड़ा मलबा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना सदर क्षेत्र के शहीदनगर में गुरुवार की सुबह ईडब्लूएस क्वार्टर का जर्जर छज्जा गिर गया। छज्जे के ऊपर खड़ा राजा नाम का युवक नीचे गिर पड़ा। नीचे खड़े दुकानदार, उसका पुत्र और एक ग्राहक भी घायल हो गया। जिसमें से एक के सिर में चोट लगने से हालात गंभीर है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
शहीद नगर में बबलू की बिरयानी की दुकान है। गुरुवार की सुबह वह और उसका पुत्र दुकान पर बैठे थे। पक्की सराय निवासी युवक कामरान पुत्र सलाउद्दीन बिरयानी खा रहा था। तभी मकान का जर्जर छज्जा भरभरा कर नीचे गिर गया।
विज्ञापन
उसके ऊपर खड़ा युवक राजा भी छज्जे के साथ नीचे आ गिरा। छज्जा गिरने से बबलू, उसका पुत्र, किरायेदार राजा, ग्राहक कामरान घायल हो गए। जिसमें कामरान के सिर में चोट से लगने उसकी हालत गंभीर है। सूचना पर शहीद चौकी पुलिस पहुंच गई। घायलों को पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन