{"_id":"6909e9a1e68175421002c0ab","slug":"four-people-including-a-couple-beaten-up-over-land-distribution-kasganj-news-c-175-1-agr1054-139095-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: जमीन के बंटवारे को लेकर दंपती सहित चार को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: जमीन के बंटवारे को लेकर दंपती सहित चार को पीटा
Tue, 04 Nov 2025 05:25 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 04 Nov 2025 05:25 PM IST
विज्ञापन
-महिला ने 6 ससुरालीजनों के खिलाफ कराई रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
कासगंज। कोतवाली के गांव मामूरगंज में सोमवार को जमीन के बंटवारे को लेकर महिला, उसके पति, देवर और उसके भाइयों की ससुरालीजन ने पिटाई कर दी। मामले में महिला ने नामजद आराेपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव मामूरगंज निवासी कुसुमलता ने बताया कि उसके पति सत्य प्रकाश चार भाई हैं। जमीन के बंटवारे को लेकर दो भाई एक साथ हो गए हैं। आरोपियों ने उसके पति सत्यप्रकाश और देवर छत्रपाल को बंटवारे के लिए 2 नवंबप को दोपहर 3 बजे बुलाया। इस दौरान आरोपी पक्ष से देवर सुरेंद्र, डोरीलाल और उनके साले श्यामवीर, उदयवीर, करनपाल, विचित्रवीर निवासी मारहरा ने कुसुमलता व उसकी देवरानी बेबी, पति सत्य प्रकाश, देवर छत्रपाल पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। जिसमें कुसुमलता, सत्य प्रकाश, छत्रपाल और कुसुमलता के भाई राजू निवासी बढोली मिरहची को चोटें आई हैं। चीख-पुकार सुनकर परिजन व ग्रामीणों उन्हें बचाने के लिए आए। लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। मामले में महिला ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। सदर सीओ आंचल चौहान ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की जांच की जा रही है।