फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four people got corona infected after vaccination in agra

आगरा: टीके की दोनों डोज लग गईं, फिर भी हो गए कोरोना संक्रमित, 15 दिन में ऐसे चार केस मिले

Mon, 27 Dec 2021 03:14 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 27 Dec 2021 03:14 PM IST
सार

ओमिक्रॉन के खतरे के बीच आगरा में 15 दिनों में चार ऐसे कोरोना मरीज मिले हैं, जिनको टीके की दोनों डोज लग चुकी थीं। इनमें दो मरीज होम आइसोलेशन में ठीक हो गए हैं। 

विज्ञापन
Four people got corona infected after vaccination in agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टीके की दोनों खुराक लेने के बाद भी लोग कोरोना संक्रमित हो रहे हैं। आगरा में बीते 15 दिनों में चार ऐसे मरीज मिले हैं। इनमें से दो मरीज स्वस्थ हो गए हैं। एक संक्रमित अपने घर हिमाचल प्रदेश चला गया है। जिले में फिलहाल कोरोना के पांच सक्रिय मरीज हैं।

विज्ञापन


कोरोना से बचाव के लिए शहर में कोविडशील्ड व कोवैक्सीन लगाई जा रही हैं। करीब 12 महीने से टीकाकरण चल रहा है। इधर कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का खतरा बढ़ रहा है। 
विज्ञापन


एक महीने पहले ही ली थी दूसरी खुराक
1 से 15 दिसंबर तक चार ऐसे संक्रमित मिले हैं जो टीके की दोनों खुराक ले चुके थे। दूसरी खुराक लिए हुए एक महीने से अधिक समय हुआ था। फिर भी वह संक्रमण की चपेट में आ गए। हालांकि इनमें से किसी को भर्ती नहीं करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


होम आइसोलेशन में ही दो मरीज ठीक हो गए हैं। एक मरीज अपने गृह राज्य में लौट गया है जबकि एक महिला होम आइसोलेशन में है। टीका लगवाने के बाद चारों संक्रमितों के खून में एंटीबॉडी बन चुकी थीं। 

नहीं होगी गंभीर हालत
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी संजीव बर्मन ने बताया कि टीका लगवाने के बाद भी लोग संक्रमित हुए हैं। परंतु उनमें गंभीर लक्षण नहीं आए। संक्रमण घातक नहीं होता। टीका लगवाने के बाद शरीर कोरोना से लड़ने में सक्षम हो जाता है।

1690 लोगों को टीका लगाया
कोरोना का टीका जिले में रविवार को भी 67 केंद्रों पर लगाया गया। जिला टीकाकरण प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि 1690 लोगों को टीका लगाया गया। 778 लोगों को टीके की पहली डोज और 912 को दूसरी डोज लगाई गई। जिले में अब तक पहली डोज करीब 28.58 लाख को व दूसरी डोज 15.51 लाख लोगों को लगाई जा चुकी है।

रात में सख्ती बढ़ी, दिन में हो रही ढिलाई
कोरोना के नए वैरिएंट के संक्रमण को देखते हुए लागू किए गए रात्रि कर्फ्यू में तो पुलिस ने सख्ती दिखाना शुरू कर दिया है। मगर, दिन में भीड़भाड़ के समय मास्क के नियम का पालन तक नहीं कराया जा रहा है। बाजारों में बिना मास्क के चालान तो दूर चेकिंग तक नहीं हो रही है। चार महीने से बगैर मास्क चालान भी बंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed