विश्वविद्यालय के डिग्री सेक्शन में इन चार लोगों की 'नो एंट्री', यह है कारण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने डिग्री सेक्शन में चार लोगों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी है। साथ ही अब डिग्री सेक्शन के कर्मचारी के अलावा कोई भी यहां प्रवेश नहीं कर सकेगा। इस बाबत सेक्शन के बाद सूचना भी चस्पा कर दी है।
परीक्षा नियंत्रक की समीक्षा बैठक में छात्र नेता कुणाल दिवाकर, अमित राज, विश्वविद्यालय कर्मचारी सुमित चौधरी और सेवानिवृत्ति कर्मचारी बल्देव स्वरूप भटनागर को डिग्री सेक्शन में प्रवेश करने पर प्रतिबंधित कर दिए हैं।
इसके साथ ही अब विश्वविद्यालय के अन्य किसी विभाग का कर्मचारी, छात्र, छात्र नेता सीधे डिग्री सेक्शन में नहीं जाएगा। किसी भी तरह की समस्या होने पर वह परीक्षा नियंत्रक या फिर हेल्प डेस्क पर पहुंचेंगे।
संबंधित व्यक्ति को पटल पर बुलाकर छात्रों की समस्याओं का निराकरण कराया जाएगा। परीक्षा नियंत्रक ओमप्रकाश का कहना है कि सेक्शन में अनावश्यक भीड़ पहुंचकर कार्य प्रभावित करती है। कुछ लोगों की शिकायत आई थी, जिसके कारण उन पर प्रतिबंध लगाया है।
वायरल हुए थे उगाही के वीडियो
बीते दिनों विश्वविद्यालय के दो वीडियो वायरल हुए थे। इसमें एक दलाल डिग्री जल्द बनवाने के लिए रुपयों की सौदेबाजी करता हुआ दिख रहा था। इसमें दलाल ने जल्दी डिग्री बनवाने के लिए कई छात्र नेता और कर्मचारियों का नाम भी लिया था। संभावना है कि इस प्रकरण के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने ये कदम उठाए हैं।