फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four Peahen Eggs Stop a Tractor: Farmer Halts Ploughing Says Life Comes Before Farming

UP: मोरनी के चार अंडे दिखे तो थम गया ट्रैक्टर, किसान ने छोड़ी खेत की जुताई; बोला- खेती बाद में, जिंदगी पहले

Wed, 05 Aug 2026 09:23 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 05 Aug 2026 09:23 AM IST
सार

आगरा के किरावली क्षेत्र में किसान राजवीर ने खेत की जुताई के दौरान मोरनी के चार अंडे देखे तो ट्रैक्टर रोक दिया और जुताई अधूरी छोड़ घर लौट आए। लीज पर ली गई जमीन होने के बावजूद उन्होंने अंडों को सुरक्षित छोड़ते हुए कहा कि खेती बाद में की जा सकती है, लेकिन जिंदगी वापस नहीं लाई जा सकती।

विज्ञापन
Four Peahen Eggs Stop a Tractor: Farmer Halts Ploughing Says Life Comes Before Farming
Four Peahen Eggs Stop a Tracto - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

किसान के लिए खेत केवल मिट्टी का एक टुकड़ा नहीं होता। उसमें उसकी मेहनत, उम्मीद और परिवार का भविष्य जुड़ा होता है। लेकिन जब उसी खेत में किसी दूसरे जीव का जीवन संकट में दिखाई दे, तब अपनी जरूरतों से पहले उस जीवन को महत्व देना संवेदना की पहचान बन जाता है। किरावली क्षेत्र के भवनपुरा गांव में किसान राजवीर ने ऐसा ही फैसला लेकर इंसानियत और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की मिसाल पेश की है।
विज्ञापन


 

खेती से पहले चार जिंदगियों की चिंता
किरावली क्षेत्र के गांव नगला टोडू निवासी राजवीर पुत्र धनीराम ने भवनपुरा निवासी गिरधारी लाल उपाध्याय का करीब दो बीघा खेत लीज (वेज) पर लेकर भिंडी की खेती की थी। फसल निकलने के बाद वह अगली फसल की तैयारी के लिए खेत की जुताई कर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर बार-बार उड़ रही एक मोरनी पर पड़ी। उन्होंने ट्रैक्टर रोककर देखा तो वहां मोरनी के चार अंडे मिले। राजवीर ने जुताई तुरंत रोक दी। अंडों को वहां से हटाने के बजाय उसी स्थान पर खेत में सुरक्षित रहने दिया और ट्रैक्टर लेकर घर लौट गए। खास बात यह है कि खेत उनकी अपनी जमीन नहीं, बल्कि लीज (वेज) पर लिया हुआ है। इसके बावजूद उन्होंने खेती के काम से ज्यादा उन चार संभावित जिंदगियों की सुरक्षा को महत्व दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

चार अंडे नहीं, चार संभावित जिंदगियां देखीं- खेती से पहले प्रकृति को चुना
खेती का काम कुछ समय बाद भी किया जा सकता है, लेकिन नष्ट हुए जीवन को वापस नहीं लाया जा सकता। शायद इसी सोच ने राजवीर को अपना काम रोकने का फैसला करने की प्रेरणा दी। खेत में पड़े वे चार अंडे उनके लिए महज अंडे नहीं, बल्कि प्रकृति की उस प्रक्रिया का हिस्सा हैं, जिसका परिणाम कुछ दिनों बाद चार नन्हे जीवन के रूप में सामने आना है। 

 
विज्ञापन

ग्रामीण बोले- संवेदना से ही प्रकृति का संरक्षण संभव
किसान-मजदूर नेता चौधरी दिलीप सिंह, गंगाराम माहौर और देवेंद्र इंदौलिया सहित ग्रामीणों ने राजवीर के इस फैसले की सराहना की है। उनका कहना है कि प्रकृति संरक्षण के लिए हमेशा बड़े अभियान चलाने की जरूरत नहीं होती। कभी-कभी खेत में चल रहे ट्रैक्टर को रोक देना भी संरक्षण की बड़ी पहल बन जाता है।


 

27 से 30 दिन तक अंडों की रखवाली, बच्चे निकलने के बाद भी जारी रहती है मोरनी की जिम्मेदारी
पशु चिकित्साधिकारी के अनुसार मोरनी 27 से 30 दिन तक अंडों को सेती है। इस दौरान वह बहुत सतर्क रहती है। शिकारियों (जैसे सियार, नेवला या बाज) से अंडों को बचाने के लिए वह झाड़ियों या सुरक्षित छिपे हुए स्थानों पर घोंसला बनाती है। वह सावधानी से उनकी रक्षा करती है। बच्चे निकलने के बाद भी वह लंबे समय तक उनकी देखभाल करती है और उन्हें प्राकृतिक वातावरण में सुरक्षित रहना सिखाती है। 

 

न कोई अभियान, न कोई नारा, प्रकृति के लिए ट्रैक्टर रोककर बदली अपनी राह
राजवीर ने कोई बड़ा अभियान नहीं चलाया और न ही प्रकृति संरक्षण का कोई नारा दिया। उन्होंने बस अपने ट्रैक्टर को रोक दिया। लेकिन उनका यह छोटा-सा फैसला बहुत कुछ कह गया। लीज (वेज) पर ली गई जमीन पर खेती करने वाले किसान ने अपनी फसल की तैयारी कुछ समय के लिए रोककर यह साबित किया कि किसान का प्रकृति से रिश्ता केवल फसल उगाने तक सीमित नहीं है। वह खेत में जीवन पैदा करना जानता है और जरूरत पड़ने पर किसी दूसरे जीवन को बचाने के लिए अपनी राह रोकना भी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed