{"_id":"5c3c9530bdec227371484623","slug":"four-patients-found-of-swine-flu-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान से आगरा पहुंचा स्वाइन फ्लू, एक परिवार में बच्ची समेत चार बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान से आगरा पहुंचा स्वाइन फ्लू, एक परिवार में बच्ची समेत चार बीमार
Mon, 14 Jan 2019 07:27 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 14 Jan 2019 07:27 PM IST
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में स्वाइन फ्लू के तीन और मरीज मिले हैं। ये तीनों मरीज लोहामंडी निवासी पीड़ित महिला के परिजन हैं। इनका इलाज शुरू कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम मंगलवार को फिर से हाल जानने घर जाएगी।
विज्ञापन
लोहामंडी निवासी 26 साल की महिला का स्वाइन फ्लू होने पर एसएन मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। ये पांच माह की गर्भवती भी हैं। परिजनों में भी बीमारी की संभावना पर एसएन मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों की टीम सोमवार को इनके घर गई और चार परिजनों के नमूने लिए।
विज्ञापन
वायरोलॉजी लैब में जांच के बाद 30 साल के पति, 32 साल के जेठ और साढे़ तीन साल की बेटी को इन्फ्लुएंजा ए एच1एन1 की पुष्टि हुई है। महिला मरीज की मां की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इन तीनों का इलाज शुरू कर होम आइसोलेशन में रखा गया है। अन्य परिजनों को मास्क उपयोग करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
कोटा के रिश्तेदार दे गए बीमारी
सीएमओ डॉ. मुकेश वत्स ने बताया कि पीड़ित महिला के तीन परिजनों में स्वाइन फ्लू मिला है। इलाज चल रहा है। मंगलवार को टीम जाकर आसपास के लोगों के भी सैंपल लेगी।
महिला मरीज के ससुर का पिछले दिनों निधन हो गया था। उठावनी में कोटा, दिल्ली आदि से भी रिश्तेदार घर आए हुए थे। इसके बाद से ही लोग बीमार पड़ गए थे। महिला के गर्भवती होने के चलते ज्यादा परेशानी हो रही थी। इसके कारण इनको एसएन कालेज में दिखाया था।
विशेषज्ञों की टीम बताती है कि जयपुर, कोटा में स्वाइन फ्लू फैला हुआ है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि कोटा से आए रिश्तेदार स्वाइन फ्लू से पीड़ित होंगे, उनके संपर्क में आने से इनको भी बीमारी लग गई।
तीन से पांच घंटे में जांच रिपोर्ट
एसएन मेडिकल कालेज में स्वाइन फ्लू की जांच तीन से पांच घंटे में मिल रही है। यहां आईसीएमआर से प्रमाणित वायरोलॉजी लैब स्थापित की गई है। इसमें स्वाइन फ्लू, बर्ड फ्लू समेत 25 तरह की अति गंभीर बीमारियों की जांच संभव है।