फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four patients died of fever, cancer and asthma

बुखार, कैंसर और अस्थमा से पीड़ित चार मरीजों की मौत

Sun, 25 Apr 2021 06:07 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 06:07 PM IST
विज्ञापन
Four patients died of fever, cancer and asthma
जिला अस्पताल में भर्ती मरीज - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। जिला अस्पताल पहुंचे बुखार, अस्थमा और कैंसर से पीड़ित चार मरीजों की मौत हो गई। पांच अन्य मरीजों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया है। 33 मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा था। बिछवां थाना क्षेत्र के गांव फर्दपुर निवासी 58 वर्षीय महेश चंद्र को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन उनका मैनपुरी में एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। शनिवार की रात हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शहर के मोहल्ला कटरा निवासी 65 वर्षीय गुलाबो देवी को कैंसर था।
विज्ञापन

परिजन उनका ग्वालियर के एक निजी डॉक्टर से उपचार करा रहे थे। शनिवार की रात हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चर्च कंपाउंड निवासी 70 वर्षीय रारखान अस्थमा से पीड़ित थीं। रविवार की सुबह अचानक सांस लेने में दिक्कत हुई। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाली थाना क्षेत्र के नगला हरीराम निवासी 55 वर्षीय जयंती कुमार को अस्थमा की दिक्कत थी। रविवार की सुबह सांस लेन में दिक्कत होने पर परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed