फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   four of family dies during treatment in mainpuri

मैनपुरी: आग ने तबाह किया एक परिवार, छह दिन बाद मां और तीन बच्चों की मौत

Fri, 03 May 2019 12:44 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 03 May 2019 12:44 PM IST
विज्ञापन
four of family dies during treatment in mainpuri
मां-बच्चों की मौत से गांव फरेंजी में पसरा मातम - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी जिले में 27 अप्रैल को गैस सिलिंडर में लगी आग ने एक परिवार को तबाह कर दिया। हादसे में झुलसे परिवार के चार लोगों की मौत हो गई है। इन सभी का इलाज दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में चल रहा था। जबकि एक किशोरी की हालत अभी भी गंभीर है। 
विज्ञापन


यह दर्दनाक हादसा थाना किशनी क्षेत्र के गांव फरेंजी में 27 अप्रैल को हुआ था। गांव के केशराम कमल के परिजन 27 अप्रैल की शाम खेत में गेहूं काटकर घर आए थे। इस बीच घर आए रिश्तेदारों के लिए केशराम की पत्नी गुड्डी (40) चाय बनाने के लिए रसोई में चली गईं थी। 
विज्ञापन


उनके पीछे बच्चे भी रसोई में आ गए। माचिस जलाते ही गैस लीक होने के कारण सिलिंडर ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते गुड्डी देवी आग की चपेट में आ गईं। गुड्डी को बचाने के प्रयास में बेटी गौरी (20), नीलम (14), नीतू (12) तथा बेटा गोविंदा (18) गंभीर रूप से झुलस गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच दिन बाद तोड़ा दम

आग से झुलसे सभी लोगों को सैफई भिजवाया गया। जहां से उन्हें दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में रेफर कर दिया गया। गुरुवार को गौरी और नीतू की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं गुड्डी देवी और गोविंदा ने सैफई आते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। नीलम की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

बताया जाता है कि केशराम की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। घटना के वक्त वो घर में नहीं था। ग्रामीणों ने आपस में चंदा करके किराए पर गाड़ी की। इसी गाड़ी से घायलों को अस्पताल भिजवाया गया था। एक ही परिवार के चार शव जब गांव लाए गए तो पूरे गांव में मातम पसर गया। घरों में चूल्हे तक नहीं जले। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed