फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four nominated for molesting a girl

Agra News: युवती से छेड़खानी करने के मामले में चार नामजद

Sat, 10 Jun 2023 12:25 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 10 Jun 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Four nominated for molesting a girl
कासगंज। क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर छेड़छाड़ करने के मामले में युवती की बहन ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। बीते 7 जून की सुबह युवती अपने घर में सो रही थी। तभी पड़ोस का युवक राजकुमार व तीन अन्य लोग युवती के घर में घुस आए। आरोप है कि तीनों ने युवती के साथ छेड़छाड़ किया। अपने बचाव के लिए युवती ने चीख पुकार की। युवती की चीख सुनकर उसकी बहन व परिवार के अन्य सदस्य वहां पहुंच गए। इस पर आरोपी गाली व जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। युवती की बहन ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। वहीं आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने उसकी तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी हरिभान सिंह ने बताया कि युवती की बहन की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिशें दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed