फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four Murder In Firozabad Before 11 Years Main Accused Not Arrests

फिरोजाबाद चौहरे हत्याकांड में तलाश: 11 साल बाद भी फरार है हत्याकांड का मुख्य आरोपी और उसकी पत्नी, धारदार हथियार से काटे थे चारों

Fri, 17 Dec 2021 12:27 PM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 17 Dec 2021 12:27 PM IST
सार

फिरोजाबाद में विगत 12 अगस्त 2010 की रात को मधु के पति बाबूलाल, बेटे छोटू, बेटी शैली व प्राची की छुरी और गड़सा से हमला कर हत्या कर दी गई थी। आरोपी मधु उसके बेटे आगम को मृत समझकर छोड़कर भाग गए थे।
 

विज्ञापन
Four Murder In Firozabad Before 11 Years Main Accused Not Arrests
फिरोजाबाद: पीड़ित परिवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में थाना उत्तर क्षेत्र के देवकीनगर (झील की पुलिया) के निकट विगत 11 वर्ष पूर्व हुए चौहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी मुकेश बघेल और उसकी पत्नी प्रीती निवासी नरौरा, थाना अवागढ़ एटा को पुलिस 11 वर्ष बाद भी नहीं खोज सकी। पुलिस ने आरोपी और उसकी पत्नी पर इनाम घोषित कराने के साथ संपत्ति कुर्की की। लेकिन गिरफ्तारी नहीं होने के कारण पीड़िता मधु अपनी बेटे की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। पीड़िता मधु ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने की मांग की है। 

विज्ञापन

किराए पर रहता था आरोपी
थाना उत्तर क्षेत्र के मोहल्ला देवकी नगर निवासी बाबूराम सविता अपनी पत्नी मधु और चार बच्चों के साथ रहता था। विगत 12 अगस्त 2010 को किराएदार मुकेश बघेल ने अपने साथियों के साथ मिलकर बाबूराम, उसके चार बच्चों और पत्नी को धारदार हथियारों से काट दिया था। हमले में पति बाबूलाल, बेटा छोटू, बेटी शैली, प्राची की मौत हो गई थी। पत्नी मधु और एक बेटा उपचार के बाद बच गए थे। हत्याकांड में शामिल रामरतन व मुकेश के पिता गंगा सिंह को अपर जिला जज एफटीसी कोर्ट द्वितीय यजुवेंद्र विक्रम सिंह ने बुधवार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। हालांकि पुलिस 11 साल बाद भी मुख्य आरोपी मुकेश बघेल, उसकी पत्नी प्रीती को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने गंभीरता नहीं दिखाई
पुलिस सूत्रों की मानें तो मुकेश बघेल, प्रीती की गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस ने संपत्ति कुर्की के साथ गिरफ्तारी पर इनाम भी घोषित किया। हालांकि दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने गंभीरता नहीं दिखाई। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पीड़िता मधु सविता ने मुख्यमंत्री, डीजीपी एवं तत्कालीन एसएसपी को पत्र भेजा। पीड़िता ने शिकायत में कहा कि मामले में वह और उसका बेटा गवाह हैं। ऐसे में उन्हें हमेशा जान को खतरा बना रहता है। पीड़िता ने दोनों की गिरफ्तारी की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Four Murder In Firozabad Before 11 Years Main Accused Not Arrests
इसी घर में हुई थी वारदात - फोटो : अमर उजाला
छह लाख में बेच दिया 12 लाख का मकान 
बाबूराम सहित तीन बच्चों की हत्या करने वाले मुकेश बघेल के परिजनों के भय के कारण एक बेटे के साथ जीवित मधु ने बताया कि पुलिस ने मुकेश की गिरफ्तारी नहीं की। वहीं आरोपी पक्ष ने रामरतन व गंगा सिंह के अतिरिक्त अन्य आरोपियों को नाबालिग दिखाकर मामला किशोर न्यायालय में स्थानांतरित करा लिया। विपक्षियों के भय के कारण उन्होंने अपना 12 लाख रुपये का मकान छह लाख में बेच दिया। अब वह अपने बेटे के साथ अपनी ससुराल में रहने को मजबूर हो गई। 
पति को बेवजह फंसाया गया: गुड्डी 
चौहरे हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा सुनाए जाने के बाद रामरतन की पत्नी गुड्डी देवी ने कहा कि मेरे पति (रामरतन) ने मुकेश बघेल को किराए पर कमरा नहीं दिलाया था अपितु वह दुकान के पास खड़ा था। उसी समय बाबूराम सविता से कमरे को लेकर बात होनी लगी। इस घटना के बाद मेरे पति को बिना वजह फंसा दिया गया। 
मामला दस वर्ष पुराना है। यदि पीड़िता मेरे पास गिरफ्तारी के संबंध में कोई
शिकायतीपत्र लाती है तो पूरे मामले की जांच करा आरोपियों की गिरफ्तारी कराई जाएगी। किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। अशोक कुमार शुक्ला, एसएसपी, फिरोजाबाद
संबंधित खबर...
फैसला: चार हत्याओं से थर्राया था फिरोजाबाद, 11 वर्ष बाद हत्याकांड के दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed