फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four more accused arrested for changing the copy of BAMS and MBBS exam in Agra University

Agra: बीएएमएस-एमबीबीएस की कॉपी बदलने के मामले में चार और आरोपी गिरफ्तार, तीन हैं विवि के कर्मचारी

Mon, 10 Oct 2022 05:26 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 10 Oct 2022 05:26 PM IST
सार

पकड़े गए आरोपियों में शिव कुमार, उमेश, शैलेंद्र और भीकम सिंह हैं। शिवकुमार अपना गैंग चला रहा था, जो एमबीबीएस की कॉपियां बदलता था। बाकी तीन विश्वविद्यालय के कर्मचारी हैं। 

विज्ञापन
Four more accused arrested for changing the copy of BAMS and MBBS exam in Agra University
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की एमबीबीएस और बीएएमएस की कॉपियां बदलने के खेल में अकेला छात्र नेता राहुल पाराशर ही नहीं है। विश्वविद्यालय के ही कर्मचारियों की मदद से कापियां बदली जा रही थीं। फार्मेसी कॉलेज, एजेंसी से लेकर मूल्यांकन केंद्र के तीन कर्मचारी छात्र नेता के लिए काम कर रहे थे। 

विज्ञापन


एजेंसी में कॉपी रखवाने से लेकर खाली कॉपी उपलब्ध कराने तक की जिम्मेदारी लेते थे। सोमवार को पुलिस ने तीनों कर्मचारियों को गिरफ्तार कर यह खुलासा किया। उनके साथ ही एक और गैंग का सरगना विश्वविद्यालय का पूर्व कर्मचारी भी पकड़ा गया। वह एमबीबीएस की कॉपियां बदलवाता था। 

विज्ञापन

31 घंटे रिमांड पर रहा राहुल पाराशर

एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि पूर्व में जेल गए छात्र नेता राहुल पाराशर को 31 घंटे की कस्टडी रिमांड पर लिया गया था। उससे पूछताछ की गई थी। उससे कई महत्वपूर्ण जानकारी हाथ लगी थी। कई कर्मचारियों और अधिकारियों के नामों के बारे में पता चला था। इस पर पुलिस टीम ने जांच की।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को शैलेंद्र बघेल उर्फ शैलू, उमेश, भीकम सिंह और शिवकुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। शिव कुमार विश्वविद्यालय का पूर्व कर्मचारी है। वह पूर्व में आटो चलाता था। वह नौकरी छोड़ने के बाद राहुल पाराशर के साथ काम करने लगा। बाद में वो एमबीबीएस की कापी बदलवाने और नंबर बढ़वाने का काम करने लगा। 

फेल छात्रों से करते थे संपर्क 

भीकम सिंह छलेसर स्थित एजेंसी और उमेश विश्वविद्यालय के मूल्यांकन केंद्र के कर्मचारी हैं। वह कॉपियां बदलवाते थे। शैलेंद्र छलेसर कैंपस स्थित फार्मेसी कॉलेज में तैनात है। वह खाली कॉपी उपलब्ध कराता था। इस सब के लिए कर्मचारियों को रकम मिलती थी। फेल छात्रों से संपर्क करने के लिए दलाल लगाए जाते थे। राहुल और शिव कुमार पास कराने का ठेका लेते थे। हर विषय में पास कराने की रकम तय होती थी।

इनकी हुई गिरफ्तारी

  • शैलेंद्र बघेल उर्फ शैलू निवासी जयरामबाग कॉलोनी, दयालबाग।
  • उमेश निवासी शारदा विहार, बोदला।
  • भीकम सिंह निवासी छलेसर
  • शिवकुमार दिवाकर निवासी थाना पचोखरा, फिरोजाबाद।

अब तक आठ की गिरफ्तारी हुई

कॉपियां बदलने का मामला 27 अगस्त को सामने आया था। इस मामले में थाना हरीपर्वत में मुकदमा दर्ज हुआ। टेंपो चालक देवेंद्र को जेल भेजा गया। बाद में दिल्ली से डॉ.अतुल पकड़ा गया। कॉपियां बदलने के मामले में एक और मुकदमा दर्ज हुआ, जिसमें 14 छात्रों की कॉपियां बदलने का मामला था। 

इसके बाद कॉपियां लिखने वाले पुनीत और दलाल दुर्गेश पकड़े गए। जांच में एमबीबीएस के छात्रों की कॉपियां बदलने का मामला भी सामने आया। इस पर एक और मुकदमा दर्ज किया गया। एसआईटी भी सभी मामलों की जांच में लगी है। बाद में मुख्य आरोपी छात्र नेता राहुल पाराशर कोर्ट में समर्पण करके जेल गया था। अब चार और आरोपी गिरफ्तार किए गए। नौ आरोपी जेल में हैं।

जांच में फंसेंगे कॉपियां बदलवाने वाले छात्र

एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि आरोपी शिव कुमार ने एमबीबीएस की कई कापियां बदलवाई हैं। जिन छात्रों की कापियां बदली हैं, पुलिस उनकी सूची तैयार करवा रही है। इसके बाद विवेचना में शामिल किया जाएगा। इससे पास होने वाले छात्र भी जांच के घेर में आएंगे। 

उधर, राहुल पाराशर ने पूछताछ में तीन कालेज के नाम और लिए हैं, जिनकी कापियां बदली जाती थीं। इस खेल में कई और लोग शामिल हो सकते हैं। सभी की भूमिका की पुलिस जांच कर रही है। आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की जाएगी। शिक्षा माफियाओं की श्रेणी में नाम रखा जाएगा। उनकी संपत्ति की जांच होगी। अवैध धन से अर्जित संपत्ति का जब्तीकरण किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed