फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four miscreants looted house of retired Air Force personnel in Agra by holding an old woman hostage

Agra: वृद्धा ने बताई आपबीती- बदमाशों ने बंधक बनाकर की थी लूटपाट, पुलिस ने घटना पर डाला पर्दा

Tue, 26 Dec 2023 12:06 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 26 Dec 2023 12:06 PM IST
सार

आगरा में सेवानिवृत्त वायुसेना कर्मी के घर बदमाशों ने बुजुर्ग मां को बंधक बनाकर लूटपाट की थी। वृद्धा ने आप बीती बताई। पुलिस ने घटना पर पर्दा डाला। 

विज्ञापन
Four miscreants looted house of retired Air Force personnel in Agra by holding an old woman hostage
थाना सिकंदरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में सिकंदरा थाना क्षेत्र के पश्चिमपुरी में सेवानिवृत्त वायुसेना कर्मी के घर चार बदमाशों ने कर्मचारी की बुजुर्ग मां को बंधक बनाकर लूटपाट की थी। दो बदमाश वृद्धा को 45 मिनट तक दबोचे रहे। जबरन अंगूठियां उतरवाने से उनकी अंगुलियों की हड्डियां टूट गईं। पर आरोप है कि सिकंदरा पुलिस ने घरवालों को खामोश रहने की हिदायत देकर चोरी का मुकदमा दर्ज किया।

विज्ञापन


घटना 22 दिसंबर की रात करीब एक बजे हुई। पश्चिमपुरी में रहने वाले रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी मनीष मसीह ने बताया कि उनके बहन-बहनोई ट्रेन से रात में आगरा उतरे थे। उन्हें लेने के लिए वह घर में मां सरोज को सोता छोड़कर बाहर से ताला बंद करके चले गए। अंदर सेंट्रल लॉक भी लगा था। वह स्टेशन से लौटे तो कॉलोनी से एक वैगनआर कार तेजी से निकलते देखी। वह घर में घुसे तो सामान बिखरा पड़ा था। मां बाथरूम में बेहोश पड़ी थीं। मां को डॉक्टर के पास लेकर गए। उनकी अंगुलियों में फ्रैक्चर था।
विज्ञापन


मां ने होश में आने पर घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वह बाथरूम में थीं, तभी घर में खटपट की आवाज सुनकर आवाज लगाई। बदमाश बाथरूम में घुस आए। उन्होंने शॉल से मुंह दबाकर जान से मारने की धमकी दी। जबरन अंगूठियां उतरवाईं। हड्डी टूट गईं मगर उन्हें रहम नहीं आया। अंगुली काटने की धमकी तक दी। बदमाश 45 मिनट तक उन्हें दबोचे रहे, जबकि दो अन्य साथियों ने घर खंगाल डाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाश लाखों के जेवर व 35 हजार की नकदी ले गए। आरोप है कि थाना सिकंदरा पुलिस को बताया तो उन्होंने तहरीर बोलकर लिखवाई और चोरी का मुकदमा लिख दिया। इस संबंध में डीसीपी सिटी सूरज राय का कहना है कि सीसीटीवी में चार चोर नजर आए हैं। फुटेज के आधार पर उनकी तलाश की जा रही है। सुराग भी मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed