{"_id":"6133069a8ebc3ee531056260","slug":"four-miscreants-arrested-after-police-encounter-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में मुठभेड़: एक लाख के इनामी सहित चार बदमाश गिरफ्तार, 1.05 करोड़ की लूट में थे वांछित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में मुठभेड़: एक लाख के इनामी सहित चार बदमाश गिरफ्तार, 1.05 करोड़ की लूट में थे वांछित
Sat, 04 Sep 2021 11:09 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 04 Sep 2021 11:09 AM IST
सार
मथुरा के मालगोदाम पर हुई मुठभेड़ में 1.05 करोड़ रुपये की लूट के मास्टरमाइंड और एक लाख के इनामी अरविंद उर्फ भूरा के सीधी टांग में पुलिस की गोली लगी। पुलिस ने उसके चार साथियों को भी गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से लूटी गई 44 लाख रुपये 45 हजार रकम बरामद हुई है।
विज्ञापन
घायल बदमाश से पूछताछ करते एसएसपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा के थाना कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार रात को पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से फायरिंग हुई। इस दौरान एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश की पहचान अरविंद उर्फ भूरा के रूप में हुई है। वह 1.05 करोड़ रुपये की लूट का मास्टरमाइंड है। उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस टीम ने इनामी समेत तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया है। घायल इनामी बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
एसपी सिटी मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने बताया कि पकड़े बदमाशों में इनामी अरविंद उर्फ भूरा समेत उसका भाई अरुण, आगरा निवासी विनय और नरेश भी हैं। इनके कब्जे से 44 लाख रुपये 45 हजार रकम बरामद हुई है। 10 लाख रुपये लुटेरों ने वारदात के बाद भागदौड़ में ही खर्च कर दिए थे। लूट की बाकी रकम की बरामदगी के लिए पुलिस पकड़े गए सभी लुटेरों से जानकारी जुटा रही है। एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने अस्पताल पहुंचकर आरोपी से पूछताछ की है।
विज्ञापन
16 अगस्त को हुई थी लूट
बुलियन कारोबारी अंकित बंसल से 16 अगस्त को रेलवे स्टेशन रोड पर चौकी बाग बहादुर से 50 मीटर दूर दो बाइक सवार चार बदमाशों ने 1.05 करोड़ रुपये लूट लिए थे। पुलिस ने 26 अगस्त को घटना का खुलासा किया था। इसमें तीन लुटेरे नीतेश, तरुण चौधरी और जीतू उर्फ जितेंद्र शामिल थे। शरणदाता और मुखबिरी करने वाले सराफ के कर्मचारी सहित चार आरोपी भी गिरफ्तार किए थे।
इन बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमों ने 65 किलोमीटर तक चार हजार से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। आगरा और हाथरस तक दबिश दी थी। इस लूट के मामले में 400 पुलिसकर्मी लगाए गए। हाथरस के सादाबाद निवासी मास्टरमाइंड अरविंद उर्फ भूरा फरार था। उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने शुक्रवार रात मुठभेड़ के बाद उसे तीन साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया।