फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four men sexually abused the woman in Janseva kendra in Mathura

Mathura : जनसेवा केंद्र में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों ने ससुरालवालों को भेजा वीडियो, तीन गिरफ्तार

Sat, 06 Aug 2022 07:40 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, नौहझील (मथुरा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नौहझील (मथुरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 06 Aug 2022 07:40 PM IST
सार

मथुरा के नौहझील क्षेत्र में महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने चार युवकों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज तीन को गिरफ्तार कर लिया है।  

विज्ञापन
Four men sexually abused the woman in Janseva kendra in Mathura
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

मथुरा के नौहझील क्षेत्र में एक जनसेवा केंद्र में महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। आरोपियों ने घटना का वीडियो भी बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला को ब्लैकमेल किया गया। इसके बाद आरोपियों ने इस वीडियो को महिला के मायकेवालों और ससुरालवालों को भेज दिया। पीड़ित महिला ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। चौथे आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

विज्ञापन


घटना मई महीने की है। पीड़िता ने अब मुकदमा दर्ज कराया है। जानकारी के मुताबिक थाना नौहझील क्षेत्र के एक गांव की महिला 28 मई की दोपहर को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का फॉर्म भरने के लिए गई थी। यहां पर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना नौहझील पुलिस ने जनसेवा केंद्र संचालक चरण सिंह, कंप्यूटर सेंटर संचालक सतीश, दुकान स्वामी धनपाल निवासी मल्हान और जीतू निवासी अड्डा छिनपराई के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन

कोर्ट में दर्ज होंगे पीड़िता के बयान 

पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फरार जीतू की तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस ने शनिवार को पीड़ित महिला का मेडिकल कराकर 161 के बयान लिए हैं। एसपी देहात श्रीशचंद ने बताया कि तीन आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली गई है, जबकि चौथे की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। मेडिकल कराने के बाद पीड़िता के 161 के बयान लिए गए हैं, जबकि 164 के बयान सोमवार को कोर्ट में होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक आरोपी है परिचित

आरोपी चरण सिंह मूलरूप से अलीगढ़ जनपद के गांव का रहने वाला है। पीड़िता का मायका भी इसी गांव में है। पीड़िता और आरोपी एक ही स्कूल में साथ-साथ पढ़े हैं। आरोपी पहले से ही पीड़िता को जानता था। वहीं पुलिस भी हर एंगल पर जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed