फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   four lane

काम की रफ्तार भले ही न बढ़ी हो लेकिन बजट बढ़ गया

Tue, 01 Oct 2019 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
four lane
कासगंज में फोरलेन के लिए अतिक्रमण हटाती जेसीबी - फोटो : KASGANJ
कासगंज। फोरलेन सड़क निर्माण का काम भले ही इतनी रफ्तार से हो नहीं हो रहा हो लेकिन उसकी लागत बहुत तेजी से बढ़ गई है। अब संशोधित प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। विभाग 20 करोड़ रुपये की बढ़ी लागत का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजेगा। वहीं सोरों रोड पर फोरलेन निर्माण के लिए अतिक्रमण हटाने का क्रम जारी है।
विज्ञापन

एटा से कासगंज के बीच फोरलेन निर्माण का काम किया जा रहा है। 320 करोड़ रुपये की लागत से इस परियोजना पर काम हो रहा है। काफी हद तक काम पूरा भी हो चुका है, लेकिन इस काम की लागत बढ़ गई है। पूर्व में बिजली विभाग, वन विभाग और रेलवे द्वारा फोरलेन के लिए कराए जाने वाले प्रस्तावित कार्यों मेंकरीब 20 करोड़ रुपये की लागत का प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन इनकी लागत अब 40 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गई है। वहीं सड़क निर्माण में कुछ लागत बढ़ रही है। कुल मिलाकर लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत इस परियोजना में बढ़ेगी। लोक निर्माण विभाग इसका संशोधित प्रस्ताव तैयार कर रहा है। यह प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद धनराशि विभाग को मिल सकेगी, लेकिन फिलहाल विभाग के पास पर्याप्त धनराशि है। कार्यदायी संस्था से विभाग निरंतर कार्य करा रहा है। मंगलवार को भी अतिक्रमण हटाने का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

- 8 करोड़ रुपये से अधिक बिजली विभाग को दे चुका है पीडब्ल्यूडी।
- 5 करोड़ रुपये अंडरपास निर्माण को रेलवे के लिए दिए जा चुके हैं।
- 34 किलोमीटर से अधिक के दायरे में बन रहा फोरलेन।
- 320 से 340 करोड़ रुपये हो जाएगी इस प्रोजेक्ट की लागत।
- प्रोजेक्ट की लागत बढ़ रही है। करीब 20 करोड़ रुपये की लागत बढ़ जाएगी। इसका संशोधित प्रस्ताव तैयार कर रहे हैं। प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। फिलहाल फोरलेन का काम चल रहा है। बजट को लेकर कोई प्रभाव नहीं है- सुधीर कुमार, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed