{"_id":"6212a8d755a4791c7e7ba5c0","slug":"four-lakh-rupees-cheated-from-16-families-in-the-name-of-housing-agra-news-agr524946553","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास के नाम पर 16 परिवारों से चार लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवास के नाम पर 16 परिवारों से चार लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
बाह। जैतपुर और बाह क्षेत्र के 16 परिवार आवास के नाम पर ठगी का शिकार हुए हैं। इन्हें आवास दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति ने 25-25 हजार रुपये वसूली लिए हैं। आरोप है कि चार साल बाद भी आवास न मिलने पर पीड़ित परिवारों ने रकम वापस मांगी, तो उन्हें धमकी दी गई। पीड़ितों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर गुहार लगाई है।
पीड़ितों में चौबेपुरा की कांता देवी, रघुवीर सिंह, प्रेमलता, पप्पी, मुन्नी देवी और कमतरी गांव निवासी राजेंद्र सिंह, गुंगावली के हरिश्चंद्र, मर्दियापुरा के पूरन सिंह और बांके की ठार की उर्वशी आदि ने बताया कि रुपये वापस मांगने पर आरोपी धमकी दे रहा है। पहले दो चार महीने में काम होने का झांसा देता रहा। इस संबंध में नायब तहसीलदार बाह गौरव अग्रवाल ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। शिकायत मिलने पर जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
चार साल पहले आवास के नाम पर 25 हजार रुपये मुझसे और 25 हजार रुपये आम का पुरा निवासी मेरे दामाद महेंद्र से लिए थे। बिजली कनेक्शन और पेंशन के नाम पर भी 20 हजार रुपये ले लिए थे। अब रकम वापस नहीं की जा रही है। - मुन्नी देवी, चौबेपुरा
विज्ञापन
आवास के लिए 25 हजार रुपये तथा फोटो कागज के लिए एक हजार रुपये लिए थे। चार साल में बीस चक्कर काटने के बाद भी काम नहीं हुआ। रुपये वापस मांगने पर देख लेने की धमकी दी है। - प्रेमलता, चौबेपुरा
चार साल पहले आवास के लिए 25 हजार रुपये और पेंशन के लिए पांच हजार रुपये लिए थे। न पेंशन मिली और न आवास। पहले काम होने की बात कहकर टहलाता रहा, अब दोबारा न आने की धमकी दी है। - हरिश्चंद्र, गुंगावली
गांववालों की देखादेखी आवास के लिए 25 हजार रुपये दिए थे। मेहनत मजदूरी कर जुटाई रकम हड़पने के बाद भी आवास नहीं मिला है। रुपये वापस मांगने पर धमकी मिल रही है। - राजेंद्र सिंह, कमतरी मोड़