फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four injured including groom uncle in Baraat on protest against molestation in agra

Agra Crime: छेड़छाड़ के विरोध पर बरात में हमला, दूल्हे के चाचा सहित चार घायल

Tue, 29 Nov 2022 09:23 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 29 Nov 2022 09:23 AM IST
सार

बरात चढ़ाई के कार्यक्रम के दौरान वैन सवार युवक अचानक आ गए। बरात में घुसकर डांस करने लगे। इस दौरान उन्होंने छेड़खानी की। विरोध करने पर हमला कर दिया। 

विज्ञापन
Four injured including groom uncle in Baraat on protest against molestation in agra
आगरा पुलिस की गाड़ी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के खंदौली कस्बे में सोमवार की रात बरात चढ़ाई के दौरान शामिल महिलाओं के साथ वैन सवार युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर युवकों ने बरात पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इसमें दूल्हे के चाचा सहित चार लोग घायल हो गए। पुलिस के पहुंचने पर हमलावर वैन समेत भाग निकले। अज्ञात हमलावरों के खिलाफ थाना खंदौली में तहरीर दी गई है।

विज्ञापन


यहां का है मामला  

खंदौली के एक गांव निवासी युवक की सोमवार को कस्बे के मैरिज होम से शादी थी। कन्यापक्ष के लोग कासगंज से आए हुए थे। रात करीब 11 बजे बरात चढ़ाई का कार्यक्रम चल रहा था। दूल्हे के चाचा ने बताया कि बैंक के समीप वैन सवार करीब छह युवक बरात में शामिल हो गए। डांस करने के बहाने महिलाओं से छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर कार सवारों ने जबरन आतिशबाजी को छुड़ाकर बरातियों पर चलाना शुरू कर दिया। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - First CP of Agra: IPS अधिकारी डॉ. प्रीतिंदर सिंह का ताजनगरी से रहा है पुराना नाता, 2015 में रह चुके हैं एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

बरातियों पर बोला हमला 

वहीं पास में स्थित दुकान के बाहर रखे लकड़ी के काउंटर को तोड कर उससे डंडे निकाले और बरातियों पर हमला कर दिया। इससे घबराकर बैंड वाले भी भाग निकले। हमले में दूल्हे के चाचा समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल मे भर्ती कराया गया। प्रभारी थानाध्यक्ष रमित आर्य ने बताया कि तहरीर मिली है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed