Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four injured after clash involving sticks and clubs between two groups following a dispute at a feast.

Agra News: दावत में विवाद के बाद दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, चार घायल

Wed, 08 Jul 2026 02:32 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 08 Jul 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Four injured after clash involving sticks and clubs between two groups following a dispute at a feast.
फतेहाबाद फोटो। कस्बा फतेहाबाद के मौहल्ला खटीक में घर में बिखरा पड़ा सामान
फतेहाबाद। कस्बा फतेहाबाद में सोमवार को दावत खाने को लेकर हुए विवाद के बाद मंगलवार रात दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। दोनों पक्षों से चार लोग घायल हो गए। एक पक्ष ने घर में घुसकर तोड़फोड़ करने आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मोहल्ला खटीक निवासी विशाल के अनुसार, वह सोमवार को कस्बे के एकता गार्डन में दावत खाने गया था। मोहल्ले के कृष्णा ने अपने साथी सलमान के साथ मिलकर उससे मारपीट की। इसी बात पर मंगलवार रात 8:00 बजे करीब फिर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। चमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में विशाल पक्ष से सपना पत्नी स्व सिकंदर, नीतू पत्नी कृष्णा और दूसरे पक्ष से सलमान व उसकी मां रिहाना घायल हो गईं। वहीं, विशाल ने घर में घुसकर तोड़फोड़ करने का भी आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची फतेहाबाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed