फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four including village head died due to dengue fever in kasganj

कासगंज: डेंगू-बुखार से ग्राम प्रधान सहित चार की मौत, अब तक 94 लोगों की गई जान

Sat, 16 Oct 2021 06:29 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 16 Oct 2021 06:29 PM IST
सार

कासगंज में डेंगू और बुखार का कहर बरप रहा है। रोज दिन मौतें हो रही हैं, लेकिन प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग दावा कर रहा है कि बीमारियों से लड़ने के लिए साफ-सफाई और दवा छिड़काव अभियान लगातार चल रहा है।

विज्ञापन
Four including village head died due to dengue fever in kasganj
डेंगू वार्ड में भर्ती मरीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज जिले में बुखार और डेंगू से मौत का सिलसिला थम नहीं रहा। शनिवार को बुखार से ग्राम प्रधान सहित चार मरीजों की मौत हो गई। इनमें तीनों मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। हालांकि प्रशासन के आंकड़े में डेंगू से अब तक कोई मौत नहीं हुई है।  

विज्ञापन


शहर की आवास विकास कॉलोनी निवासी बसंत गुप्ता कई दिनों से बुखार से पीड़ित थे। उनका इलाज अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। उनमें डेंगू की पुष्टि हुई। उनकी हालत बिगड़ती ही गई। उपचार के दौरान उन्होंने शनिवार सुबह दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


आगरा में डेंगू का प्रकोप: एसएन मेडिकल कॉलेज में प्लेटलेट्स किट खत्म, जंबो पैक के लिए मारामारी
विज्ञापन
विज्ञापन


सिढ़पुरा क्षेत्र के गांव फतेहपुर निवासी 25 वर्षीय शालू बुखार से पीड़ित थी। उसका इलाज आगरा में चल रहा था। इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। शालू में डेंगू की पुष्टि हुई है। सहावर क्षेत्र के गांव मोहनपुरा निवासी मुनेंद्र सिंह डेंगू से पीड़ित थे। उनका इलाज निजी चिकित्सक के यहां चल रहा था। उन्होंने शनिवार दोपहर को दम तोड़ दिया।

कासगंज क्षेत्र के गांव मनौटा निवासी ग्राम प्रधान प्रेम सिंह शाक्य कई दिनों से बीमार थे। उनका उपचार निजी अस्पताल में चल रहा था। उन्हें किडनी की भी समस्या थी। उपचार के दौरान आगरा में अस्पताल में ही उन्हें बुखार आया। जहां उन्होंने शनिवार को दम तोड़ दिया। 

डेंगू से कोई मौत नहीं- सीएमओ
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि जिले में करीब 155 डेंगू पीड़ित मरीज हैं। इन सभी का इलाज चल रहा है। जिले में डेंगू से कोई मौत नहीं हुई है। 

जहां एक ओर डेंगू का डंक कहर मचाए हुए हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग जिले के लोगों की सेहत को बेहतर बता रहा है। भले ही डेंगू पीड़ित मरीजों की संख्या 155 बताई जा रही है, लेकिन डेंगू से मौतों का आंकड़ा स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड में शून्य है। जबकि अब तक जिले में 94 जानें जा चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed