फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four hundred metric tons more urea supplied

Agra News: चार सौ मीट्रिक टन यूरिया की और हुई आपूर्ति

Wed, 13 Dec 2023 12:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 13 Dec 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Four hundred metric tons more urea supplied
कासगंज। सहकारिता विभाग ने सहकारी समितियों के लिए बफर से यूरिया की आपूर्ति आरंभ कर दी है। 860 मीट्रिक टन यूरिया को रिलीज कराया गया है। इसमें से 400 मीट्रिक टन यूरिया समितियों को भेजी जा चुकी है। आपूर्ति होने से खाद की कमी से परेशान रहने वाले किसानों को काफी राहत मिलेगी।किसान इस समय गेहूं, मटर, आलू, सरसों सहित अन्य फसलों में यूरिया लगा रहा है। इसके चलते यूरिया की मांग बढ़ी है। रैक आने पर जिले को 1500 मीट्रिक टन खाद की आपूर्ति मिली थी, जिससे समितियों को भेजा गया। इस खाद में से कई समितियों पर खाद समाप्त हो गई। किसानों के सामने दिक्कत आ गई। सहकारिता विभाग अपने पास अलग से स्टॉक रखता है, जिससे आवश्यकता पड़ने पर इस स्टॉक में से खाद को निकाल कर समितियों को भेजा जा सके। विभाग के बफर में 2700 मीट्रिक टन यूरिया का स्टॉक है। इस स्टॉक में से 860 मीट्रिक टन खाद को विभाग ने जिलाधिकारी से रिलीज करा लिया। इस खाद को समितियों पर भेजने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed