फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four houses collapsed in mant many injured

मथुरा: दीवार ढहने से गिरे चार मकान, कई लोग मलबे से दबकर हुए घायल

Wed, 27 Oct 2021 02:51 PM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 27 Oct 2021 02:51 PM IST
सार

मथुरा के मांट में हुए हादसे के बाद राहत और बचाव के लिए स्थानीय लोगों ने मलबे से घायलों को निकाला और उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया। दो गंभीर घायल लड़कियों को मथुरा रेफर किया है।

विज्ञापन
Four houses collapsed in mant many injured
मथुरा: एकत्रित ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के मांट में जर्जर मकान की दीवार ढहने से हादसा घटित हो गया। गांव जसौली में चार मकान भरभरा गिर गए। जिसके कारण छह से अधिक लोग मलबे में दब गए। दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन


विकास खंड मांट की ग्राम पंचायत अरूआ के मजरा जसौली में मंगलवार रात में जर्जर मकान की दीवार ढह गई। इस हादसे में स्नेही, रमेश, वीरपाल सिंह, सौदान सिंह पुत्र लीला के मकान भी गिर गए। ग्रामीणों ने मकान के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। मलबे में पूजा पुत्री अमर सिंह (12), शिखा पुत्री अमर (14), राकेश पुत्र स्नेही, राजेंद्र पुत्र लीलाधर (34), भारती पुत्री अमर सिंह (18) सहित कई अन्य लोग घायल हो गए। दो लड़कियों की हालत गंभीर बताई गई है। चिकित्सको ने सीएचसी मांट से मथुरा के लिए रेफर कर दिया है। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही गांव में उपजिलाधिकारी मांट रामदत्त राम एवं ग्राम प्रधान डिप्टी सिंह पहुंचे और परिवार वालों से बात कर मदद का पूरा भरोसा दिलाया। राजस्व की टीम को जांच करने के आदेश दिए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed