फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four-hour block in Mathura platforms of some trains changed passengers became worried

Railway News: मथुरा में चार घंटे ब्लॉक, कुछ ट्रेनों के बदले गए प्लेटफार्म; यात्री हो गए परेशान

Sun, 10 Mar 2024 08:51 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 10 Mar 2024 08:51 AM IST
सार

रेलवे के इलेक्ट्रिकल एंड इंजीनियरिंग विभाग द्वारा चार घंटे का ब्लॉक किया गया, इससे कई ट्रेनें देरी से चलीं। वहीं कुछ गाड़ियों का प्लेटफार्म बदले जाने से यात्री परेशान हो गए। 
 

विज्ञापन
Four-hour block in Mathura platforms of some trains changed passengers became worried
मथुरा जंक्शन - फोटो : MATHURA

विस्तार

मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर ब्लॉक की वजह से ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। यात्री ट्रेन के इंतजार में प्लेटफार्म पर बैठे रहे। ट्रेनें निर्धारित समय से कई घंटे देरी से पहुंचीं।
विज्ञापन


स्टेशन निदेशक ने बताया कि शनिवार सुबह 11 बजकर 10 मिनट से दोपहर 3 बजकर 10 मिनट तक पावर एंड ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया था। प्लेटफार्म नंबर एक पर 11 बजकर 50 मिनट से दोपहर 1 बजकर 5 मिनट तक वेल्डिंग ब्लॉक लिया गया था। प्लेटफार्म नंबर दो पर स्लीपर हटाने के लिए दोपहर 12 बजे से ढाई बजे तक ब्लॉक लिया गया था।
विज्ञापन


इसके अलावा प्वाइंट 296 बी और 298 ए पर इंजीनियरिंग कार्य के कारण सुबह 11 बजकर 10 मिनट से दोपहर 3 बजकर 10 मिनट तक ब्लॉक लिया गया था। ब्लॉक के दौरान निर्धारित प्लेटफार्म और ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन बाधित रहा। इस दौरान अप और डाउन लाइन पर आने वाली ट्रेनों को एक-एक कर तीसरी लाइन से निकाला गया। अचानक लिए गए ब्लॉक की वजह से रेलयात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्लेटफार्म पर दिखी भीड़
जंक्शन रेलवे स्टेशन पर अचानक ब्लॉक लिए जाने की वजह से रेलयात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। प्लेटफार्म नंबर एक पर ट्रेन का इंतजार करने वाले यात्रियों की भारी भीड़ नजर आई। वेटिंग रूम में यात्रियों की भीड़ मौजूद रही। बैठने की जगह न होने के कारण काफी संख्या में यात्री नीचे फर्श पर बैठकर ट्रेन का इंतजार करते नजर आए।

ये ट्रेनें हुईं लेट
ब्लॉक की वजह से करीब दर्जनभर ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से स्टेशन पर पहुंचीं। इनमें ट्रेन संख्या 20489, 14726, 12716, 18478, 14318, 12191, 12190, 16032 समेत करीब दर्जन भर ट्रेनें लेट हुईं। इससे यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई।



ये बोले स्टेशन निदेशक 
स्टेशन निदेशक एसके श्रीवास्तव ने बताया कि इलेक्ट्रिकल एंड इंजीनियरिंग विभाग द्वारा सुबह ब्लॉक लिया गया था। इस दौरान ट्रेनों को तीसरी लाइन से निकाला गया है। कुछ ट्रेनों के प्लेटफार्म में बदलाव भी किया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed