फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four friends riding a bike fell in a 30-feet deep gorge, one died

30 फुट गहरी खाई में गिरे बाइक सवार चार मित्र, एक की मौत

Wed, 29 Jun 2022 01:57 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Four friends riding a bike fell in a 30-feet deep gorge, one died
बाह (आगरा)। कमतरी गांव के मार्ग पर मंगलवार को बाइक अनियंत्रित होने से चार दोस्त 30 फीट गहरी खाई में जा गिरे। घटना में जयशिव (16) निवासी विकास बाजार नगला खंगर की जान चली गई। एक बाइक पर सवार चारों युवकों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन

नगला खंगर (फिरोजाबाद) के विकास बाजार निवासी चार दोस्त जयशिव पुत्र राजू यादव, हर्षित पुत्र ब्रजेश यादव, अभिषेक पुत्र आलोक यादव और मोनू पुत्र रमेश चंद्र शंखवार बाइक से नंदगवां रोड जैतपुर के स्वीमिंग पूल में नहाने आए थे। नहाकर लौटते समय कमतरी के पास बाइक अनियंत्रित होकर 30 फीट गहरी खाई में जा गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक किसी बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से चारों को इलाज के लिए जैतपुर सीएचसी में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने जयशिव को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम और घायलों का इलाज कराया है। मृतक के परिवार में मातम पसर गया है।
विज्ञापन

जयशिव की मौत की खबर पर जैतपुर सीएचसी पहुंचे पिता राजू यादव ने बताया कि उन्होंने बेटे और उसके दोस्तों को रोका था। मौत उसे खींच लाई। जयशिव नगला खंगर से सीडीएम पब्लिक स्कूल में इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रहा था। सेना में भर्ती के लिए नियमित रूप से दौड़ आदि लगा रहा था। उसके दोस्त भी 11वीं और 12वीं की पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed