{"_id":"665f5d9ddbeb2925ff05fdf2","slug":"four-drug-smugglers-including-woman-arrested-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-118485-2024-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: महिला सहित चार मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: महिला सहित चार मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार
Wed, 05 Jun 2024 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 05 Jun 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना दन्नाहार पुलिस ने सिरसागंज रोड से मंगलवार की सुबह एक महिला सहित चार मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार किए। इनके कब्जे से 56 किलो गांजा और परिवहन के लिए इस्तेमाल की गई कार बरामद हुई। पकड़े गए सभी आरोपी अलीगढ़ के रहने वाले हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद मादक पदार्थ तस्करों को चालान करने के बाद न्यायालय में पेश किया।
थानाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह को मंगलवार की सुबह सूचना मिली कि एक संदिग्ध कार में एक महिला सहित चार लोग सिरसागंज रोड पर मौजूद हैं। इनकी गतिविधि संदिग्ध लग रही है। इस सूचना पर थानाध्यक्ष ने मुख्य आरक्षी पदम गोस्वामी व टीम के साथ बताए गए स्थान पर घेराबंदी की। कार में मौजूद सभी चार लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कार की तलाशी के दौरान दो बोरा में करीब 56 किलो गांजा बरामद हुआ।
पुलिस महिला सहित सभी चार मादक पदार्थ तस्कर को थाने ले आई। वहां पूछताछ करने के बाद तस्करों ने अपने नाम ओमवीर निवासी कुलदीप विहार थाना महुआ खेड़ा अलीगढ, सुभाष बघेल निवासी रजावल थाना गोंडा अलीगढ, हरेंद्र सिंह निवासी रजावल थाना गोंडा अलीगढ और महिला ने अपना नाम लता कुमारी निवासी बाबा कॉलोनी धनीपुर मंडी अलीगढ़ बताया।
विज्ञापन
एसपी विनोद कुमार ने बताया कि पकड़ा गया ओमवीर पहले भी मादक पदार्थ तस्करी के मामले में अलीगढ़ से जेल जा चुका है। उसके खिलाफ करीब 15 से अधिक आपराधिक मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। उसके खिलाफ थाना खैर और अकराबाद थाने से गैंगस्टर की कार्रवाई भी की जा चुकी है। तस्कर अपने साथ एक महिला को भी लाए थे। ताकि कोई उन पर शक न करे। पकडे़ गए मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। सभी को चालान करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया।