फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   four died including father and son in road accidents in mainpuri

मैनपुरी: सांड़ से बाइक टकराने से पिता-पुत्र की मौत, क्रेन की टक्कर से किशोर समेत दो की गई जान

Fri, 10 Dec 2021 06:44 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 10 Dec 2021 06:44 PM IST
सार

मैनपुरी जिले के अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में पिता-पुत्र समेत चार लोगों की जान चली गई। एक युवक घायल हो गया। इसका उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन
four died including father and son in road accidents in mainpuri
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

मैनपुरी के कोतवाली क्षेत्र में कुरावली मार्ग पर शुक्रवार को बाइक सांड़ से टकरा गई। हादसे में कुरावली के गांव मिढ़ावली निवासी व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। उसके पुत्र ने मेडिकल कॉलेज सैफई में दम तोड़ दिया। पुत्र आईटीआई का छात्र था। पिता के साथ कुरावली मार्ग स्थित विद्यालय जा रहा था। हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन


थाना कुरावली क्षेत्र के गांव मिढ़ावली निवासी 48 वर्षीय अश्विनी मिश्रा का 27 वर्षीय पुत्र यश मिश्रा कुरावली रोड स्थित एक महाविद्यालय में आईटीआई का छात्र है। शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे छात्र पिता के साथ बाइक से कुरावली रोड स्थित विद्यालय में परीक्षा देने के लिए आ रहा था। 
विज्ञापन


सड़क पर अचानक आया सांड़ 
दोपहर करीब एक बजे बाइक जब अंजनी गांव से आगे निकल कर कोतवाली क्षेत्र में पहुंचे। तभी सड़क पर सांड़ आ गया, अचानक सामने आए सांड़ को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हुई बाइक सांड़ से जा टकराई। हादसे में पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मार्ग से गुजर रहे गांव तिसौली के प्रधान दिनेश यादव लोगों की मदद से जिला अस्पताल ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां चिकित्सकों ने अश्विनी को मृत घोषित कर दिया, वहीं यश की गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया। कुछ देर बाद मृतक के परिजन भी आ गए। उधर कुछ देर बाद मेडिकल कॉलेज में छात्र ने भी दम तोड़ दिया।

क्रेन की चपेट में आए बाइक सवार
बरनाहल थाना क्षेत्र में नवाटेडा करहल मार्ग पर बुधवार की देर शाम क्रेन की टक्कर से एक बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें एक युवक और 13 साल के बालक की मौत हो गई। एक घायल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने क्रेन को कब्जे में लिया है। चालक की तलाश कर रही है।

जनपद एटा के गांव नगला जवाहर निवासी यशपाल सिंह (40) बुधवार की देर शाम बाइक से इटावा किसी काम से जा रहे थे। उनके साथ परिवार के भीम सिंह (35) और उनका पुत्र गौरव (13) भी था। देर शाम बाइक जब थाना क्षेत्र में नवाटेडा करहल मार्ग पर राजकुमार डिग्री कॉलेज के सामने पहुंची। तभी मार्ग पर आ रही एक क्रेन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। 

हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इस बीच चालक क्रेन को मौके पर छोड़ कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज सैफई भिजवाया। रास्ते में यशपाल की मौत हो गई। शुक्रवार को इलाज के दौरान गौरव ने भी दम तोड़ दिया। घायल भीम सिंह का इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed