{"_id":"5a2a267a4f1c1bee688c05f1","slug":"four-died-after-car-collied-with-truck-on-national-highway-2-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: एनएच 2 हादसे में 5 की मौत, निधन की सूचना पर लौट रहा था परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: एनएच 2 हादसे में 5 की मौत, निधन की सूचना पर लौट रहा था परिवार
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा
Updated Sat, 09 Dec 2017 10:00 AM IST
विज्ञापन
accident in Agra
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में शुक्रवार तड़के एनएच 2 पर हुए हादसे में मरने वालों की संख्या 5 हो गई है। सभी मृतक आगरा के रहने वाले हैं और दिल्ली में एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। गुरुवार को घर में निधन का समाचार पाकर लौट रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया।
आगरा में बरहन के गांव नगला गड़रिया निवासी बंटी के मामा चंद्रभान के घर दिल्ली में गृहप्रवेश का कार्यक्रम था। बंटी अपनी पत्नी लक्ष्मी, बेटी रितु, निशु, साली नीतू निवासी गांव सिंहपुर एटा, मां प्रेमादेवी के साथ कार्यक्रम में शामिल होने गए थे।
गुरुवार रात को करीब 9:30 बजे गांव में बंटी की दादी भगवती का निधन हो गया। इस पर बंटी अपने परिवार के अलावा मौसी सूरजमुखी निवासी गांव नगला गड़रिया और मामी राजमाला निवासी बुराड़ी संत नगर दिल्ली के साथ अपनी स्विफ्ट डिजायर कार से लौट रहे थे।

एक ही परिवार में छह मौतों के बाद कोहराम
accident in Agra
- फोटो : amar ujala
शुक्रवार तड़के करीब 5 बजे उनकी कार एनएच 2 पर फरह टोल क्रास करने के बाद रुनकता के पास सामने जा रहे ट्रक में जा घुसी। हादसा इतना भयानक था कि बंटी, लक्ष्मी, निशु 2 और नीतू 16 की मौके पर ही मौत हो गई।
मां प्रेमा देवी, मौसी सूरजमुखी पत्नी हरि सिंह, मामी राजमाला और बंटी की बेटी रितु को गंभीर घायल अवस्था में आगरा के रेनबो अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां सूरजमुखी ने भी दम तोड़ दिया।
सूचना के बाद मृतकों के परिवारीजन अस्पताल पहुंच गए। ऐसे में एक ही परिवार में छह मौतों के बाद कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों का इलाज चल रहा है।