फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four deaths in four days Kentner trampled another woman  angry villagers blocked the road in  mainpuri

चार दिन में चार मौतें: मैनपुरी के इस हाईवे पर केंटनेर ने एक और महिला को रौंदा, ग्रामीणों ने लगाया जाम

Mon, 03 Apr 2023 02:45 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 03 Apr 2023 02:45 PM IST
सार

महिला अपने पति को खाना देने के लिए जा रही थी, तभी हाईवे से गुजर रहे कंटेनर ने उसे रौंद दिया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर दिया। 

विज्ञापन
Four deaths in four days Kentner trampled another woman  angry villagers blocked the road in  mainpuri
हाईवे से खुलवाया गया जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के कुरावली में सोमवार की सुबह जैथरा मोड के सामने हाईवे पर कंटेनर ने 40 वर्षीय महिला को रौंद दिया। महिला की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने हाइवे जाम कर दिया। लगभग ढाई घंटे बाद एसडीएम के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम खोला। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले चार दिनों में यहां सड़क हादसे में चौथी मौत है। 

विज्ञापन


गांव अशोकपुर हारखानी निवासी रानी पत्नी उमेश चंद्र सोमवार की सुबह लगभग 11:30 बजे हाईवे के दूसरी तरफ खेतों में काम कर रहे पति को खाना देने जा रही थी। जैसे ही वह सर्विस रोड पार करते हुए हाईवे पर पहुंची, तभी कुरावली से एटा की तरफ जा रहे कंटेनर ने महिला को रौंद दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना पर मौके पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। गुस्साए ग्रामीणों ने  अंडरपास की मांग को लेकर महिला का मृत शव हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया, जिससे हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन


इस दौरान पहुंचे पुलिसकर्मियों से ग्रामीणों की नोकझोंक भी हुई। मौके पर थाना औंछा, बिछवां की पुलिस पहुंच गई। गुस्साए ग्रामीणों द्वारा पुलिस की बात नहीं मानी गई। लगभग एक घंटे बाद पहुंचे एसडीएम युगांतर त्रिपाठी द्वारा ग्रामीणों को हाईवे पर अंडरपास अथवा ओवर ब्रिज बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजे जाने का आश्वासन  दिया गया। लगभग ढाई घंटे के बाद ग्रामीणों ने मृतका के शव को हाईवे से उठने दिया, जिसके बाद जाम खोला जा सका। पुलिस द्वारा मृतका के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पति की शर्मनाक शर्त: पत्नी को दोस्तों के साथ हमबिस्तर करने का बनाता है दबाव, वजह ऐसी जो कर देगी हैरान

चार दिन में चार मौतें

बीते शुक्रवार को इसी स्थान पर हुई दुर्घटना के दौरान जैथरा मोड पर निवास कर रहे महावीर सिंह तथा उनकी पत्नी उर्मिला तथा ग्राम अशोकपुर खटकानी निवासी ओमवीर सिंह की मौत हो गई थी। जिसको सीएम ने संज्ञान में लेते हुए ट्वीट किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed