फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four Child Die Cause Of Fever In Pinahat Today News

आगरा: नहीं थम रहा बुखार का कहर, पिनाहट में चार बच्चों की मौत, सीएमओ ने पीकू वार्ड में मरीजों से पूछा हाल

Tue, 05 Oct 2021 12:06 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 05 Oct 2021 12:06 AM IST
सार

सीएमओ डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव ने सोमवार को बाह सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डेंगू और पीकू वार्ड बुखार के मरीजों से भरे मिले। उन्होंने मरीज और तीमारदारों से मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली।

विज्ञापन
Four Child Die Cause Of Fever In Pinahat Today News
आगरा: एसएन के डेंगू वार्ड में मरीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के पिनाहट में बुखार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुखार से गांव विप्रावली में छह माह की वैष्णवी, बाग उनसठ की छाया (4), स्याहीपुरा में मनीष (5), उटसाना में करिश्मा (12) की बुखार से मौत हो गई। पिनाहट में बुखार से अब तक 24 बच्चों और एक युवक की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन

थाना पिनाहट के गांव विप्रावली निवासी बालाजी पाराशर की पुत्री वैष्णवी को करीब चार दिन से बुखार आ रहा था। दो दिन तक परिजन पिनाहट में प्राइवेट चिकित्सक से दवा दिलाते रहे। शनिवार को हालत बिगड़ने पर आगरा प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां रविवार रात वैष्णवी की मौत हो गई। बाग उनसठ निवासी विजय सिंह की पुत्री छाया को चार दिन से बुखार आ रहा था। इस पर परिजनों ने आरके अस्पताल में भर्ती कराया। जहां रविवार सुबह छह बजे छाया की मौत हो गई। गांव स्याहीपुरा निवासी रामधनुष के पुत्र मनीष को एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। रविवार रात को उसकी मौत हो गई। वहीं उटसाना निवासी शेर सिह की पुत्री करिश्मा को पांच दिन से बुखार आ रहा था। रविवार शाम को तबियत ज्यादा खराब होने पर परिजनों ने एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां रविवार रात को उपचार के दौरान मौत हो गई। कस्बे में बुखार से अब तक 25 लोगों की मौत हो चुकी है। जिनमें से एक युवक और 24 बच्चे है।
विज्ञापन


सीएमओ को सीएचसी के डेंगू और पीकू वार्ड मिले फुल
सीएमओ डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव ने सोमवार को बाह सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डेंगू और पीकू वार्ड बुखार के मरीजों से भरे मिले। उन्होंने मरीज और तीमारदारों से मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली। इसके बाद डेंगू प्रभावित फरैरा गांव पहुंचे। मरीजों का हाल जाना। मृतक बच्चे के परिजनों से मिले। एंटीलार्वा की फॉगिंग कराई। इस दौरान स्वास्थ्य शिविर लगवाया। जिसमें 108 मरीजों का उपचार किया गया। इस दौरान अधीक्षक डॉक्टर जितेंद्र वर्मा मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटा-बेटी को सीएचसी लेकर पहुंची मां
जैतपुर-बाह के अलावा पिनाहट क्षेत्र के मरीज भी सीएचसी बाह पर इलाज के लिए पहुंच रहे है। पिढ़ौरा की सुमनदेवी ने बताया कि उनके पति कन्हैया लाल को बुखार आ रहा है। बेटा मौसम (13), बेटी सपना (16) की बुखार से हालत बिगड़ने पर सुमन इलाज के लिए बाह सीएचसी पर लेकर पहुंची। दोनों को भर्ती कर लिया गया है। 
जंग का अखाड़ा बना मथुरा सीएमओ कार्यालय: व्हाट्सएप चैट पर कमेंट को लेकर भिड़े चिकित्सक, जमकर चले लात-घूंसे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed