फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four bookies arrested for betting on IPL through app

IPL Satta: आईपीएल में  एप से लगा रहे थे सट्टा, चार बुकी गिरफ्तार

Sun, 16 Apr 2023 12:51 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 16 Apr 2023 12:51 PM IST
सार

मोबाइल में लाइव लाइन एप क्रेक्स और क्रिकेट लाइन गुरु एप डाउनलोड रखते हैं। इसके माध्यम से ही सटटा लगाया जाता है। उनके मोबाइल और लैपटॉप पर व्हाटस एप चैट मिली है।

विज्ञापन
Four bookies arrested for betting on IPL through app
आईपीएल सट्टा

विस्तार

आगरा के थाना सदर  की पुलिस ने शनिवार को गढ़ी ठाकुरदास में एक मकान पर दबिश देकर आईपीएल में सट्टा लगाते हुए चार बुकी गिरफ्तार कर लिए। उनसे 14 हजार रुपये, पांच मोबाइल, एक लैपटॉप सहित अन्य सामान बरामद किया गया। वह आनलाइन एप से सट्टा लगा रहे थे।

विज्ञापन


थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि आरोपियों में गढ़ी ठाकुरदास निवासी सत्यदेव शर्मा, अखिलेश उपाध्याय, गढ़ी रेाहता निवासी योगेश कुमार और भीम नगर, जगदीशपुरा निवासी मनोज कुमार शर्मा हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने किराये पर मकान लिया था। सट्टा लगाने के लिए लोगों से पहले से पैसा लेकर रखते हैं। इसका हिसाब भी रजिस्टर में रखा जाता है। मोबाइल में लाइव लाइन एप क्रेक्स और क्रिकेट लाइन गुरु एप डाउनलोड रखते हैं। इसके माध्यम से ही सटटा लगाया जाता है। उनके मोबाइल और लैपटॉप पर व्हाटस एप चैट मिली है। इसमें लोगों के रकम लगाने आदि की जानकारी है। इसको देखा जा रहा है। यह पता किया जा रहा है कि किन लोगों ने रकम लगाई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Atiq Ahmad Killed: अतीक-अशरफ पर गोलियां दागने वाला अरुण कौन है? हमलावर की चाची ने बताई ये कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन

खेरागढ़ में मकान में दबिश, पकड़े गए क्रिकेट सटोरिये

खेरागढ़ में पुलिस ने तीन क्रिकेट सटोरिये गिरफ्तार किए। एक मकान में आईपीएल मैचों पर आनलाइन सटटा लगाया जा रहा था। चार सटोरिये भाग निकले। पुलिस उनकी तलाश में लगी है। पकड़े गए आरोपियों से 10580 रुपये, एक कार, पांच मोबाइल, सटटा पर्ची आदि बरामद किए गए। डीसीपी पश्चिमी जोन सोनम कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को खेरागढ़ के बाईपास रोड स्थित अमित शर्मा मकान में पुलिस ने दबिश दी। मकान के अंदर सटटा खेला और खिलाया जा रहा था। पुलिस ने मौके से तीन क्रिकेट सटोरियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि चार भाग निकले। पकड़े गए आरोपियों में बाई पास रोड निवासी वरुण शर्मा, पाय सितौली निवासी रिंकू सिकरवार और सैंया रोड निवासी कन्हैया गर्ग हैं। उनसे एक क्रेटा कार, 10580 रुपये, पांच मोबाइल, दो मोबाइल चार्जर, एक पावर बैंक, तीन चार्जिंग केबल, तीन डाटा पेन, सटटा पर्चे, एक दफ्ती बरामद की। वहीं खेरागढ़ के नगला उदैया रोड निवासी कपिल, श्याम पंडित, प्रदीप कुमार और अमित शर्मा फरार हैं। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ 3/4 जुआ अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed