फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four Arrests In Daroga Recruitment Crime News

सेंधमारी: दरोगा भर्ती परीक्षा में डिवाइस से नकल करने की कोशिश, परीक्षार्थी सहित चार गिरफ्तार

Wed, 24 Nov 2021 03:06 PM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 24 Nov 2021 03:06 PM IST
सार

ताजगंज और एत्माद्दौला से दो-दो लोग पकड़े गए हैं। सॉल्वर गैंग पुलिस के लिए सिरदर्द बन गया है। परीक्षाओं में सेंधमारी से पहले कई सॉल्वर पकड़े गए हैं।

विज्ञापन
Four Arrests In Daroga Recruitment Crime News
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आगरा में थाना एत्माद्दौला पुलिस ने दरोगा भर्ती परीक्षा में मास्क में छिपाकर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लेकर आये एक अभ्यर्थी को पकड़ लिया। इस डिवाइस की मदद से लैपटॉप के माध्यम से एक अभियुक्त उत्तर देने के लिए केंद्र के बाहर खड़ा था। उसको भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं दो युवक ताजगंज क्षेत्र से भी पकड़े गए हैं।

विज्ञापन


मुंह पर लगा था मास्क
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ की ओर से एनएसईआईटी कंपनी उपनिरीक्षक परीक्षा को संपन्न करा रही है एत्माद्दौला स्थित कालिंद्री इन्फोटेक में परीक्षा आयोजित की गई थी मंगलवार को तकिए पाली की परीक्षा में परीक्षार्थियों को प्रवेश कराते समय चेकिंग के दौरान परीक्षार्थी नरेंद्र कुमार को पकड़ा गया। उसके मुंह पर काला मास्क लगा हुआ था। चेक करने पर उस मास्क के अंदर से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद की गई। इस डिवाइस में बैटरी लगी हुई थी। इसके साथ एक माइक्रोफोन कान में फिट था।
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम हाथरस निवासी नरेंद्र कुमार बताया। इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस एक सिम से कनेक्ट है। इसमें बैटरी लगी हुई है। एक माइक्रोफोन कान में फिट है, जिसमें से वह परीक्षा कक्ष में परीक्षा के दौरान सारे प्रश्न बोल बोलकर पूछेगा। उसके मामा का लड़का राहुल कुमार परीक्षा केंद्र के बाहर ही बैठा हुआ है। यह डिवाइस राहुल के मोबाइल नंबर से कनेक्ट है। राहुल अपना लैपटॉप और मोबाइल लेकर खड़ा है। वह गूगल से सारे प्रश्नों के उत्तर बताएगा। पुलिस ने राहुल को भी गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से लैपटॉप, मोबाइल, मास्क और माइक्रोफोन, प्रवेश पत्र और आधार कार्ड बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ताजगंज में पकड़े गए
ताजगंज में अरविंद कुमार और नीरज कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस को युधिष्ठर और दीपक की तलाश है। पुलिस ने युवकों के पास से फर्जी प्रवेश पत्र और आधार कार्ड बरामद किए हैं।

आगरा: दरोगा भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा में सॉल्वर सहित तीन गिरफ्तार, पांच लाख में लिया था पास कराने का ठेका

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed