फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   four arrested including woman for misbehaved with traffic police in mathura

ट्रैफिक पुलिस और अलीगढ़ के परिवार में नोकझोंक, महिला समेत चार गिरफ्तार

Sun, 10 Mar 2019 08:37 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 10 Mar 2019 08:37 PM IST
विज्ञापन
four arrested including woman for misbehaved with traffic police in mathura
प्रतीकात्मक तस्वीर
मथुरा के भूतेश्वर तिराहे पर कार सवार अलीगढ़ के एक परिवार और ट्रैफिक पुलिस के बीच नोकझोंक हो गई। कार सवार परिवार का आरोप है कि उनके साथ अभद्रता की गई है, वहीं ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि महिलाओं ने चालान मशीन छीनकर फेंक दी थी। सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई। मामले में कार सवार महिला समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की गई है। 
विज्ञापन


अलीगढ़ के टप्पल से श्रीकृष्ण जन्मस्थान को आया कार सवार एक परिवार भूतेश्वर तिराहे से होकर गुजर रहा था। यहां ट्रैफिक सिपाही यशपाल सिंह ने इन्हें रोक दिया। सिपाही का आरोप है कि वह लोग गलत साइड पर चल रहे थे इसलिए उन्हें रोका गया। जबकि कार सवार परिवार का कहना था कि सिपाही जबरन चालान काट रहा था।
विज्ञापन


जब महिलाओं ने विरोध किया तो धमकी देने लगा। मामले में सिपाही का कहना है कि महिला ने उसके हाथ से ई-चालान मशीन लेकर फेंक दी थी। इसे लेकर भूतेश्वर तिराहे पर काफी देर तक हंगामा भी हुआ। सीओ सिटी विजय शंकर मिश्र और कोतवाली प्रभारी केके तिवारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस महिला और युवकों को कोतवाली ले गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी केके तिवारी ने बताया कि बबीता निवासी घांघौली (टप्पल), यतेंद्र, राहुल और बुलंदशहर के झांहगीरपुर निवासी रिंकू के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, गाली-गलौज, अभद्रता और जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed