फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four Anganwadi workers were suspended for black marketing of nutritious food in Agra

पुष्टाहार की कालाबाजारी: गोदाम मालिक फरार...चार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर गिरी गाज; 84 केंद्रों का हुआ सत्यापन

Wed, 02 Oct 2024 07:14 PM IST
भूपेन्द्र सिंह देश दीपक तिवारी, आगरा
देश दीपक तिवारी, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 02 Oct 2024 07:14 PM IST
सार

पुष्टाहार की कालाबाजारी के मामले में गोदाम मालिक तो फरार हो गया। चार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर गाज गिरी है। 84 केंद्रों का सत्यापन किया गया है। 

विज्ञापन
Four Anganwadi workers were suspended for black marketing of nutritious food in Agra
निलंबित

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में गर्भवती महिलाओं व कुपोषित बच्चों को मुफ्त बंटने वाले पुष्टाहार की कालाबाजारी का मामला मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंच गया। इसके बाद चार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता निलंबित कर दी गईं। नाई की मंडी स्थित जिस गोदाम में पुष्टाहार की दाल व रिफाइंड जब्त की गई थी। उसके मालिक प्रवीण अग्रवाल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


अमर उजाला ने मंगलवार के अंक में ‘किराना दुकानों पर जानी थी आंगनबाड़ी की दाल व रिफाइंड’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। मंगलवार को मुख्यमंत्री की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में अमर उजाला की खबर पर प्रशासन व पुलिस अधिकारियों से जवाब-तलब हुआ। 

विज्ञापन
Trending Videos

डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने शहर में संचालित सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर प्रत्येक लभार्थी को वितरित हुए पुष्टाहार की जांच के लिए पांच मजिस्ट्रेट नियुक्त किए। एसडीएम न्यायिक सदर राम सेवक चौधरी, सिटी मजिस्ट्रेट वेद सिंह चौहान और दो अपर नगर मजिस्ट्रेट ने मंगलवार को 84 केंद्रों का सत्यापन किया। 
 
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी आदीश मिश्रा ने बताया कि मजिस्ट्रेट जांच में प्रथम दृष्ट्या चार आंगनबाड़ी महिला कार्यकर्ताओं की भूमिका संदिग्ध मिली है। जिसके बाद नाई की मंडी केंद्र की संचालिका मालती शिवहरे, मीरा हुसैनी केंद्र की भारती, मंटोला केंद्र की इंदु शर्मा और नालबंद केंद्र संचालिका कांता शर्मा को निलंबित कर दिया है। इनके यहां करीब 600 लाभार्थी थे। 
विज्ञापन

प्रत्येक लाभार्थी को वितरित हुए पुष्टाहार की जांच होगी। एक-एक लाभार्थी के मजिस्ट्रेट बयान दर्ज करेंगे। शहर में 500 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। 27 सितंबर तक 167 केंद्रों पर पुष्टाहार का वितरण हुआ था। ऐसे में आशंका व्यक्त की जा रही है कि इन 167 केंद्रों का पुष्टाहार ही नाई की मंडी, कटरा हाथियान के गोदाम में पहुंचा होगा। बाकी केंद्रों का बुधवार को मजिस्ट्रेट सत्यापन करेंगे।

यह भी देखेंः- 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed