फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four accused of firing arrested, four pistols and cartridges recovered

Agra News: फायरिंग के चार आरोपी गिरफ्तार, चार तमंचे व कारतूस बरामद

Wed, 27 Dec 2023 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 27 Dec 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Four accused of firing arrested, four pistols and cartridges recovered
कासगंज। अमांपुर थाना क्षेत्र के गांव नगला मइयां में मंगलवार को प्लास्टिक की डिब्बी बनाने को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी। फायरिंग की घटना के चार आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक किशोर भी शामिल है। आरोपियों के कब्जे से चार तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं।नगला मइयां में फायरिंग की घटना सुबह करीब 7:30 बजे हुई। बताया गया कि सुरजीत सिंह गांव में धर्मेंद्र के यहां प्लास्टिक की डिब्बी बनाने का कार्य करता है। श्याम भी वहीं प्लास्टिक की डिब्बी बनाता था। दोनों में डिब्बी बनाने को लेकर विवाद हुआ। इसी बात को लेकर सतीश, राजा, अरविंद, श्याम, लोरेंस ने पहुंचकर 12 बोर के तमंचे से फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में एक किशोरी व तीन किशोर घायल हो गए थे। फायरिंग के इस मामले में इन पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी। पुलिस ने तीन आरोपी सतीश, लोरेंस और अरविंद को गिरफ्तार कर लिया है। एक किशोर उम्र आरोपी है। इन सभी चारों आरोपियों के कब्जे अलग अलग चार तमंचा कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed