फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four accused, including son, acquitted in PWD employee's murder case

Agra News: पीडब्ल्यूडी कर्मचारी की हत्या के मामले में बेटा सहित 4 आरोपी बरी

Sat, 24 Jan 2026 03:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 24 Jan 2026 03:17 AM IST
विज्ञापन
Four accused, including son, acquitted in PWD employee's murder case
आगरा। अंगोछे से गला घोटकर पीडब्ल्यूडी कर्मचारी की हत्या करने के मामले में पुलिस ने ठीक से साक्ष्य नहीं जुटाए। इस पर एडीजे-29 दिनेश कुमार चौरसिया ने मृतक के बेटे ओम सहित 4 आरोपियों को बरी करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

थाना फतेहाबाद में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, जिला फिरोजाबाद के रहन की मड़य्या निवासी अनिल कुमार ने तहरीर दी थी। बताया कि उनके पिता रामप्रकाश पीडब्ल्यूडी कर्मचारी थे। 22 नवंबर 2023 की शाम 4 बजे थाना फतेहाबाद क्षेत्र के गांव बड़ा मीरपुरा निवासी रिश्ते के चाचा पप्पू के बेटे लवकेश की शादी में शामिल होने गए थे। अगले दिन 23 को सुबह 6 बजे प्रेम सिंह नाम के व्यक्ति ने उन्हें मोबाइल पर फोन किया। बताया कि उनके पिता राम प्रकाश की किसी ने अंगोछे से गला घोटकर हत्या कर दी है। शव प्रेम सिंह के ट्यूबवेल के पास मिला है।
विज्ञापन

प्रेम सिंह ने बताया कि रामप्रकाश रात को ट्यूबवेल पर ही सोए थे। रात 9:30 बजे एक लड़का वहां आकर उन्हें बाइक पर बैठाकर ले गया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया। मृतक राम प्रकाश के बेटे अनिल ने 25 नवंबर 2023 को फिर से थाने पर तहरीर दी। पुलिस को बताया कि पिता की हत्या उसके भाई ओम ने अपने साथियों के साथ मिलकर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई ओम गलत सोहबत में पड़ने के कारण जुआ आदि खेलता था। उसने लोगों से रुपये उधार लिए थे जो उन्हें चुकाने थे। भाई आए दिन पिता से रुपयों की मांग करता था। मना करने पर वह अभद्रता कर पिता को जान से मारने की धमकी देता था। थानाध्यक्ष फतेहाबाद ने विवेचना के दौरान मृतक के पुत्र ओम, उसके साथी बबलू शंकर और जय किशन को हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश किया। वहां से जेल भेजा था। 10 गवाह अदालत में पेश हुए। पुलिस के दिए साक्ष्यों से आरोप साबित नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed