फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four accused arrested in connection with incident of hoisting blue flag at Parashuram Chowk in Agra

UP: परशुराम चौक पर नीला झंडा लहराने के मामले में बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने गिरफ्तार किए चार आरोपी

Sat, 18 Apr 2026 04:36 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sat, 18 Apr 2026 04:36 PM IST
सार

आगरा में डाॅ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर आवास विकास कॉलोनी स्थित परशुराम चौक पर नीले झंडे लहराए गए थे। इसका ब्राह्मण समाज ने तीखा विरोध किया था। मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। चार युवकों को गिरफ्तार किया है।  

विज्ञापन
Four accused arrested in connection with incident of hoisting blue flag at Parashuram Chowk in Agra
परशुराम चाैक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के आवास विकास काॅलोनी के सेक्टर-10 स्थित परशुराम चाैक पर मंगलवार को अराजक तत्वों की हरकत से ब्राह्मण समाज में आक्रोश फैल गया था। जूते-चप्पल पहनकर चढ़ने, नारेबाजी करने और नीले झंडे लगाने वालों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए लोगों ने परशुराम चौक पर तीन घंटे तक प्रदर्शन किया था। आरोपियों की 48 घंटे में गिरफ्तारी न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी थी। अब मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


ब्राह्मण समाज के आक्रोश और अल्टीमेटम के बाद पुलिस ने सिकंदरा थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। घटना के बाद पुलिस ने वीडियो खंगाल कर आरोपियों की पहचान की।  मामले में चार आरोपी दक्ष, शिवम, पुष्पेंद्र ओर प्रशांत को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


आंबेडकर जयंती  पर माहाैल खराब करने का किया था प्रयास
आवास विकास काॅलोनी में मंगलवार को डाॅ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर युवाओं ने बाइक रैली निकाली थी। रैली में शामिल अराजक तत्वों ने माहाैल खराब करने का प्रयास किया और परशुराम चाैक पर जूते-चप्पल पहनकर चढ़ गए थे। नीले झंडे लहराते हुए चौक पर लगा दिए। इसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। इससे ब्राह्मण समाज में आक्रोश फैल गया। तुरंत बड़ी संख्या में लोगों ने चाैक पर पहुंचकर हंगामा किया था। तब पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाया था और देर रात अज्ञात युवकों के खिलाफ थाना सिकंदरा में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed